लायन्स क्लब अरावली द्वारा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित,245 जनों ने लिया परामर्श

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर अरावली, अरावली लायन्स ट्रस्ट एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में बेदला स्थित ष्अपना घर आश्रमष्  अरावली नेत्र चिकित्सालय में मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमे 245 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन भूपेन्द्र नागौरी ने बताया कि आंखों के मोतियाबिंद, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ द्वारा  जांच निःशुल्क करायी गई। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ दी गई। शिविर में  ऑपरेशन के लिये चयनित मरीजों को पेसिफिक मेडिकल हॉस्पीटल में स्थानान्तरित किया गया। जहां पर शिविर में आए मरीज को उनकी बिमारी के अनुसार  निःशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई । शिविर संयोजक लायन डॉ किरण जैन ने बताया  कि ब्लड प्रेशर जांच, डायबिटीज जांच, कमर दर्द, घुटने का दर्द आदि बीमारियों की जांच की गई और समय-समय   इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
शिविर में सचिव लायन पूर्णिमा नागौरी,शिविर प्रभारी लायन बंशीलाल कुम्हार, ट्रस्ट चयेरमैन लायन आर. पी. गुप्ता, क्लब कोषाध्यक्ष लायन मुकेश जानी,ट्रस्ट सचिव लायन श्याम सिरोया, ट्रस्ट टेजरार लायन रुपलाल जैन, लायन दीपक बोर्दिया लायन रमेश जैन, लायन शैलेश जैन, लायन बी एल पालीवाल, लायन दिनेश कोठारी, लायन गोपाल अग्रवाल, लायन सुनील छाजेड़, लायन  अरुण डूंगरवाल लायन ममता छाजेड़ सहित अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!