ग्रीन पीपल सोसाइटी जयपुर में आयोजित करेगी बर्ड फेस्टिवल
उदयपुर, 21 जनवरी। देशभर में प्रसिद्ध हो चुके उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की तर्ज पर इस बार ग्रीन पीपल सोसाइटी (जयपुर चैप्टर) द्वारा शनिवार, 1 फरवरी को जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर बर्ड फेस्टिवल संयोजक और रिटायर्ड आईएएस विक्रम सिंह ने बताया कि जामडोली के पास कानोता कैंप रिसॉर्ट्स में आयोजित होने वाले इस बर्ड फेस्टिवल में लगभग 500 विद्यार्थियों, शिक्षकों व पर्यावरण प्रेमियों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इस संबंध में गत दिनों उदयपुर में आयोजित सोसायटी की बैठक में आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाआेंं व गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। सिंह…
