19 वर्ष स्कूली छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की पूर्व तैयारी बैठक
जिला शिक्षा अधिकारी भारती ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश अलग-अलग कार्यों के लिए विभिन्न समितियां गठित कर सौंपे दायित्व उदयपुर 20 जनवरी। उदयपुर के इतिहास में पहली बार होने जा रही स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की 19 वर्ष छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुंदरवास उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन एवं सफल संचालन के लिए पूर्व तैयारी हेतु शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति किए गए प्रधानाचार्य, अध्यापकों एवं शारीरिक शिक्षकों के साथ सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय उदयपुर लोकेश भारती ने आवश्यक बैठक की और अब…
