मुख्य सचिव की बैठक से पूर्व तैयारियों की समीक्षा
जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 20 नवम्बर। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत की अध्यक्षता में 23 नवम्बर को उदयपुर में प्रस्तावित उदयपुर एवं बांसवाड़ा संभाग की समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने बैठक के एजेंड़ा पाईन्टस् पर चर्चा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ मुख्य सचिव की बैठक में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक के एजेण्डा पर…
