पुू​लिस के डर तालाब में कूदा युवक, नहीं मिला शव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 19 नवंबर : जिले की सायरा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बीते 17 नवंबर से तालाब में डूबे युवक के शव की ​तलाश में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार तालाब के 15 फीट गहरे पानी में में टीम के लोग लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। टीम के अनुसार पानी में सिंघाड़े और जलकुंभी सहित अन्य कई प्रकार का कचरा होने की वजह से टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीते रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मानसिक रूप विमंदित युवक खूम सिंह निवासी पूनावली गांव मेड़ी का मथारा तलवार लेकर लोगों को डरा रहा था। जिसे पकड़ने मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वह भाग खड़ा हुआ और बचने के गांव के तालाब में छलांग लगा दी। जिसके बाद से पुलिस उसे तालाब के पानी में उसे ढूंढने में लगी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का शव नहीं मिला था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!