उदयपुर, 19 नवंबर : जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस राहगीरों से लूटपाट एवं मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगश गोयल के निर्देश पर खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए खेरवाड़ा क्षेत्र के बंजारिया निवासी आशीष पुत्र चुन्नीलाल डामोर और रामलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर को पकड़ा। दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बीते 14 नवंबर को थाना क्षेत्र के गांव बंजारिया में हाईवे के किनारे एक राहगीर के साथ मारपीट कर उसे लूट लिया था। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज चैक कर पहले पीड़ित व्यक्ति गौतम लाल पुत्र मोगा मेघवाल निवासी रन्देला सलूम्बर की बाइक के नंबर से उसे ढूंढा। फिर उससे मामले में रिपोर्ट लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई तथा दो लोगों को धर दबोचा। दोनों गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस ने शहर की सड़कों पर घुमाया और उनसे ‘हम अपराध नहीं करेंगे’ के नारे लगवाए। मामले में शेष नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
राहगीर से लूटपाट एवं मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, शेष नामजद
