Year: 2024

निर्माणाधीन मकान से सरिए चोरी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकान से सरिए चोरी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डूंगरपुर, 19 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे के सरिए चोरी करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को मंगलवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि प्रार्थी निशांत जोशी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के किशनलाल गर्ग स्कूल के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से 1.60 लाख रुपये के लोहे के सरिए चोरी हो गए थे। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में तीन आरोपियों—प्रकाश कटारा मीणा, भैमा कटारा, और रमेश कटारा को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सरिए और वारदात में प्रयुक्त वाहन पिकअप बरामद किया था। जांच…
Read More
डूंगरपुर : एनएच 48 पर पलटे ट्रोले से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

डूंगरपुर : एनएच 48 पर पलटे ट्रोले से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

डूंगरपुर, 19 नवंबर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच 48 पर खजूरी गांव के पास एक कार सड़क पर पलटे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में अहमदाबाद निवासी जय भाई वसाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ, जब गुजरात नंबर की कार उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। घायलों को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण उन्हें हिम्मतनगर रेफर…
Read More
सामूहिक विवाहः तुलसी का पहले जोड़े के रूप में किया पंजीयन

सामूहिक विवाहः तुलसी का पहले जोड़े के रूप में किया पंजीयन

फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह आगामी 6 मई को कपासन में होना है। सोमवार को इसके लिए तुलसी का पहले जोड़े के रूप में पंजीयन किया गया। भूपालसागर तहसील के बालद गांव में बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं विवाह कमेटी के सदस्य पहुंचे जहां पर श्रीमती मोहनी बाई एवं श्रमती लक्ष्मीबाई ने तुलसी विवाह की ईच्छा व्यक्त की जिस पर मौके पर ही गांव के लोगों की मौजूदगी में आवेदन पत्र भर की पंजीयन के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा पहला जोड़ा विवाह के लिए प्रदान करने पर उनका…
Read More
फतहनगर-सनवाड कस्बे में पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलनःकिंग सेना

फतहनगर-सनवाड कस्बे में पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलनःकिंग सेना

-सनवाड़ में फ्लोराइड युक्त जलापूर्ति से झड़ रहे हैं लोगों के दांत, हड्डियों में टेड़ापन -10 करोड रुपए की जोड़ा बावजी पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग फतहनगर। फतहनगर और सनवाड कस्बे में पेयजल व्यवस्था में सुधार एवं 10 करोड रुपए की जोयड़ा बावजी योजना की जल्द वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर मंगलवार को यहां किंग सेना प्रतिनिधि मंडल व कस्बे के प्रबुद्ध जनों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सम्पतसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा। किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ अध्यक्ष गगनसिंह राव ने बताया कि फतहनगर व सनवाड कस्बे में वर्षों से पेयजल का भारी संकट है। सनवाड…
Read More
योजनाओं की क्रियान्विति समय पर हो एवं राज्य स्तर द्वारा  निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त हो – सीईओ जिला परिषद

योजनाओं की क्रियान्विति समय पर हो एवं राज्य स्तर द्वारा  निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त हो – सीईओ जिला परिषद

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सीएमएचओ डॉ बामनिया ने की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश उदयपुर, 19 नवंबर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद सीईओ हेमेंद्र नागर एवं सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया के सानिध्य में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सीईओ हेमेंद्र नागर ने चिकित्सा विभाग की सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि योजनाओं की क्रियान्विति समय पर हो एवं राज्य सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को विश्व…
Read More
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन

उदयपुर 19 नवंबर । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास और प्रगति में अहम भूमिका निभाई। उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता और नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। शर्मा ने इंदिरा…
Read More
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सिरमौर रहा- कचरू लाल चौधरी 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सिरमौर रहा- कचरू लाल चौधरी 

बैंको का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी की देन - श्रीमती प्रीति शक्तावत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत-रत्न' इन्दिरा गांधी को याद किया। उदयपुर। 19 नवंबर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत-रत्न' इंदिरा गांधी जी की जयंती आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत-रत्न' इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के…
Read More
बांसवाड़ा में आठ दिवसीय मिनी कुंभ का आगाज बुधवार से

बांसवाड़ा में आठ दिवसीय मिनी कुंभ का आगाज बुधवार से

व्यापक स्तर पर की गई हैं भव्य तैयारियां, सज उठा समूचा लालीवाव परिक्षेत्र विनायक अर्चन से शुरू होगा विराट धार्मिक महोत्सव हैमाद्रि विधान के बाद मण्डप प्रवेश, दोपहर में भव्य शोभायात्रा की रहेगी धूम बांसवाड़ा, 19 नवम्बर/बांसवाड़ा के इतिहास में अपनी तरह का पहला मिनी कुंभ लालीवाव मठ परिक्षेत्र में 20 नवम्बर, बुधवार से शुरू होगा और हजारों श्रृद्धालुओं की मौजूदगी के साथ 27 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान् आठ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज रहेगी। विराट धार्मिक महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सम्पूर्ण लालीवाव परिक्षेत्र को आकर्षक साज-सज्जा एवं रोशनी से सजाया गया है। महोत्सव के परमाध्यक्ष श्रीमद् जगद्गुरु श्री टीलाद्वारागाद्याचार्य…
Read More
दूध का दूध-पानी का पानी कैम्प में 225 दूध के सैंपल की हुई जांच

दूध का दूध-पानी का पानी कैम्प में 225 दूध के सैंपल की हुई जांच

उपभोक्ता जागरूकता अभियान उदयपुर, 19 नवंबर। उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. सरस डेयरी द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे सीए सर्किल, सेक्टर-14 मे दूध का दूध-पानी का पानी कैंप आयोजित किया गया। उदयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को जागरूक करने की दृष्टि से आयोजित कैंप मे 225 दूध के सैंपल प्राप्त हुये, जिनकी उपभोक्ताओं के समक्ष जांच की गई, जिनमे अधिकांश सेम्पल निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाये गये। संघ के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने बताया कि बाजार मे उपलब्ध मिलावटी दूध एवं दुग्ध…
Read More
बड़ी तालाब व बड़ा मदार संरक्षण के प्रस्तावों का अनुमोदन

बड़ी तालाब व बड़ा मदार संरक्षण के प्रस्तावों का अनुमोदन

झील विकास प्राधिकरण को भेजे जाएंगे प्रस्ताव झील विकास समिति की बैठक उदयपुर, 19 नवम्बर। झील विकास समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बड़ी तालाब व बड़ा मदार तालाब के संरक्षण को लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से तैयार प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। साथ ही नए तालाबों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त व समिति के सदस्य सचिव रामप्रकाश ने झील विकास प्राधिकरण के निर्देशानुसार गत बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जल संसाधन विभाग की ओर…
Read More
error: Content is protected !!