Year: 2024

महाशिवरात्री पर्व पर रूद्राभिषेक, सहस्त्रधारा जलाभिषेक गंगा महाआरती एवं भोलेनाथ का होगा विशेष श्रृंगार

महाशिवरात्री पर्व पर रूद्राभिषेक, सहस्त्रधारा जलाभिषेक गंगा महाआरती एवं भोलेनाथ का होगा विशेष श्रृंगार

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्री पर्व की तैयारिया बैठक आज मंदिर प्रांगण स्थित रूद्राक्ष भवन में प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर महाकालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक होगा। रूद्रीपाठ में प्रदोष मण्डल के पंडित एवं शिवभक्त शामिल होंगे। पूरे मंदिर परिसर पर भव्य एवं आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, चारों पहर की आरती व विविध पारम्परिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। संध्या काल में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर…
Read More
पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया सम्मान

पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया सम्मान

ब्रजभाषा के उत्थान पर कवियों, साहित्यकारों ने रखे विचार राजसमंद 3 मार्च। साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा में आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में  विशिष्ट प्रतिभा एवं विद्यार्थी रत्न सम्मान का आयोजन भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के अध्यक्ष एवं भागवत प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए का कहा कि जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए बहुत कुछ खोना पड़ता है। जैसे एक बीज अपने सुंदर जीवन को एक सड़ी गली भूमि में समाहित कर लेता…
Read More
नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेला 7 से

नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेला 7 से

-मेले की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न,तीन दिन चलेगा मेला, सांस्कृतिक  कार्यक्रमों की रहेगी धूम  फतहनगर! मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूंढिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल नांदोली खुर्द ढूंढिया पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मेले की तैयारियों  को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई जिसमें मेला स्थल का जायजा लिया एवं मेले में होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया! साथ ही मेले में…
Read More
वार्षिकोत्सव दर्पण में स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव दर्पण में स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फतहनगर ! ओमकार इंटरनेशनल स्कूल लदानी मे वार्षिकोत्सव " दर्पण " का आयोजन किया गया ! विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व्यास ने बताया कि वार्षिकोत्सव मे किड्स फैशन शो , कवि सम्मेलन, बॉलीवुड, गुजराती,पंजाबी,राजस्थानी नृत्य, बेस्ट स्टूडेंट्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमे रैम्प वाॅक, परिचय, सवाल- जवाब के आधार पर निर्णायको ने मि.ओमकार प्रवीण पालीवाल व मिस ओमकार मनीषा जाट को चुना । कार्यक्रम का संचालन  स्कूल के छात्र-छात्रा गुंजन कुवंर और अर्जुन सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामलाल सोनी  ने की जबकि  मुख्य अतिथि  पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया थे ! विशिष्ट अतिथि …
Read More
G-22 राष्ट्रो के सानिध्य में हरीश धाम भाई का राजस्थान समरसता अवार्ड 30 मार्च को

G-22 राष्ट्रो के सानिध्य में हरीश धाम भाई का राजस्थान समरसता अवार्ड 30 मार्च को

जयपुर' भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर शहर में 30 मार्च को G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान स्थापना दिवस पर हरीश धाम भाई, महा सचिव, उदयपुर देहात जिला कॉंग्रेस कमेटी राजस्थान, को समाज सेवा व सामाजिक धार्मिक कार्यों में सेवा कार्य के क्षेत्र में राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से मंच द्वारा सम्मलित किया जायेगा । सचिव सांस्कृतिक ने बताया कि चयन समिति ने कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो…
Read More
चिठ्ठी आई है… गा कर सुरों की मंडली ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि ग़ज़ल सम्राट पंकज उदास को : मुकेश माधवानी

चिठ्ठी आई है… गा कर सुरों की मंडली ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि ग़ज़ल सम्राट पंकज उदास को : मुकेश माधवानी

उदयपुर। सुरों की मण्डली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की सुरों की मंडली के करीब 21 साधकों ने अशोका पैलेस के नव निर्मित सभागार में में सामूहिक स्वर में चिट्ठी आई है प्रसिद्ध फिल्म नाम के उस गीत को गाकर जिसमें अपनी आवाज गजल सम्राट पंकज उदास ने दी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 फरवरी को मखमली आवाज के धनी पंकज उदास इस दुनिया को छोड़कर विदा हुए। मुकेश माधवानी  ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में आलोक गुरुकुल परिवार के संगीत विभागध्यक्ष और मंडली के प्रमुख श्री मनमोहन भटनागर ने पंकज उदास का जीवन परिचय दिया उसके पश्चात…
Read More
भाजपा नेता चंडालिया ने असम सीएम सरमा को मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया

भाजपा नेता चंडालिया ने असम सीएम सरमा को मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया

उदयपुर. भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा नेता चंडालिया और सीएम सरमा के बीच मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, पर्यटन, कला और संस्कृति सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेता चंडालिया ने सीएम सरमा को वीर भूमि मेवाड़ के आराध्य देव प्रभु एकलिंगनाथजी, श्रीनाथजी और राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के दर्शन करने के लिए आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए निश्चित्तौर पर मेवाड़ आगमन का आश्वासन प्रदान किया।
Read More
स्काउट प्रशिक्षण कैंप व्यक्ति के जीवन का परिवर्तन कर व्यक्तित्व विकास को नया आयाम देते हैं : दवे 

स्काउट प्रशिक्षण कैंप व्यक्ति के जीवन का परिवर्तन कर व्यक्तित्व विकास को नया आयाम देते हैं : दवे 

सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवम गाइड कैप्टन  तथा कब मास्टर और फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन  फतहनगर । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य मुख्यालय उदयपुर का सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवम गाइड कैप्टन  तथा कब मास्टर और फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन आज शनिवार को पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी, उदयपुर में पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट के.के. दवे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन खेलशंकर व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि पेसिफिक फिजिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हेमंत पंड्या, प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन कपिलेश तिवाडी , हिन्दुस्थान स्काउट एवं गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल,…
Read More
मेडिकल कॉलेज के पहले डॉक्टर बैच को विदाई

मेडिकल कॉलेज के पहले डॉक्टर बैच को विदाई

उदयपुर, 2 मार्च। राजमाता विजयाराजे सिंधिया राजकीय मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा के पहले डॉक्टर बैच के पासआउट होने पर जूनियर बैच ने उत्साह पूर्वक विदाई दी। यहां आयोजित एक भव्य विदाई समारोह में वर्ष 2019 बैच ऐक्यम ने अपने सीनियर वर्ष 2018 बैच विश्वस्थ को पूरे उत्साह के साथ विदाई दी और उनके पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सफल करियर की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह दिए।
Read More
कृष्णा असावरा को पीएचडी

कृष्णा असावरा को पीएचडी

आइबिस पक्षियों पर किया शोध उदयपुर, 2 मार्च। कृष्णा असावरा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य तीन समस्थानिक आइबिस पक्षी प्रजातियों पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार कोली के निर्देशन में पूरा किया है। उनका शोध विषय “राजस्थान के उदयपुर जिले में तीन समस्थानिक आइबिस पक्षी प्रजातियों (ब्लैक-हेडेड आइबिस, रेड-नेप्ड आइबिस, एवं ग्लॉसी आइबिस) के मध्य खाद्य की खोज, खाद्य की उपलब्धता एवं खाद्य क्षेत्र का चयन“ था। असारवा के शोध अध्ययन से पता चलता है कि ब्लैक-हेडेड एवं ग्लॉसी आइबिस पक्षी प्रजाति ज्यादातर पानी…
Read More
error: Content is protected !!