Year: 2024

रिक्त पदों के वॉक-इन-इंटरव्यू 4 व 6 मार्च को

रिक्त पदों के वॉक-इन-इंटरव्यू 4 व 6 मार्च को

टीएडी के छात्रावास-आवासीय विद्यालयों में उदयपुर, 2 मार्च। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अधीन उदयपुर जिला में छात्रावास-आवासीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, छात्रावास अधीक्षक, प्रयोगशाला सहायक एवं कोच के रिक्त पदों के वॉक-इन-इंटरव्यू 4 व 6 मार्च को टीआरआई सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित होंगे। यह जानकारी विभाग के उपायुक्त ने दी।
Read More
बकाया राशि की वसूली में कोताही बर्दाश्त नहीं -डीएमजी

बकाया राशि की वसूली में कोताही बर्दाश्त नहीं -डीएमजी

माइनिंग ब्लॉकों की नीलामी का बनेगा मासिक एक्शन प्लान, माइनिंग क्षेत्रों व स्टॉक का होगा औचक निरीक्षण माइनिंग-जियोलोजी विंग में होगा बेहतर तालमेल, खोज व खनन कार्य को दी जाएगी गति उदयपुर, 2 मार्च। आगामी वित्तीय वर्ष में मेजर और माइनर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन का मासिक एक्शन प्लान बनाया जाएगा। निदेशक खान एवं भूविज्ञान भगवती प्रसाद कलाल ने माइंस व भूविज्ञान विभाग के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड अधिकारी अपने क्षेत्र के मिनरल एक्सप्लोरेशन, डेलिगेशन और ऑक्शन के लिए ब्लॉक तैयार करने का रोडमैप तैयार कर प्रतिमाह ऑक्शन के प्रस्ताव भिजवाएं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर…
Read More
बागोलिया बांध भरने के सांसद सीपी जोशी के प्रयास लाए रंग

बागोलिया बांध भरने के सांसद सीपी जोशी के प्रयास लाए रंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलक्टर पहुंचे बागोलिया बांध सांसद जोशी ने मुख्यमंत्री से किया था बांध भरने की योजना बनाने का आग्रह जिला कलक्टर ने की जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अधिकारियों के साथ चर्चा उदयपुर, 02 मार्च। मुख्यमंत्री भजन लाल के मावली दौरे के दौरान क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई के पानी की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए बागोलिया बांध को फीडर के माध्यम से भरने की योजना बनाने का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश…
Read More
21 दिवसीय बाबा भैरवनाथ खड़ग महायज्ञ प्रारंभ

21 दिवसीय बाबा भैरवनाथ खड़ग महायज्ञ प्रारंभ

श्री ओम बन्ना मंदिर बलीचा धाम पर आज सेवक आर पी सिंह आक्वा के सानिध्य में बाबा भैरवनाथ खड़ग महायज्ञ प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो गया है जो की 21 दिन तक चलेगा आज इस महायज्ञ में विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व प्रधान तखत सिंह शक्तावत, अमृतलाल मेनारिया बजरंग सेना प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार, मेलडी माता मंदिर के महंत विरमनाथ महाराज, चैन सिंह राजावत, विक्रम राजपुरोहित सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया, साथ भजन गायको ने भी दिन भर  आज  धाम पर कलाकार मगन भारती और पार्टी बिछीवाड़ा, फलासिया कालू सिंह राठौड़  परिवार की ओर से प्रस्तुत किया गया…
Read More
महाविद्यालय में रक्तदान षिविर आयोजित,60 यूनिट का हुआ संग्रहण

महाविद्यालय में रक्तदान षिविर आयोजित,60 यूनिट का हुआ संग्रहण

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, लाॅयन्स क्लब तथा महावीर मिल्स फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजन में महाविद्यालय संचालक गजेन्द्र मेहता, महाविद्यालय सचिव मनोहरलाल कावड़िया, प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत लाॅयन्स क्लब फतहनगर केे अध्यक्ष भँवरलाल सोनी, सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने प्रमुख भूमिका निभाई। महावीर मिल्स फतहनगर से मुकेश कावड़िया ने विशेष योगदान दिया। रेड रिबिन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दी जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में सम्यक ज्ञान पीठ से सम्बद्ध विद्यालय तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं…
Read More
बिन मौसम बारिशः कहीं बिगाड़ा तो कहीं फसलों में किया घी का काम

बिन मौसम बारिशः कहीं बिगाड़ा तो कहीं फसलों में किया घी का काम

फतहनगर। शनिवार को क्षेत्र का मौसम अचानक बिगड़ गया तथा बिन मौसम बारिश की बौछारों ने कहीं पर बिगाड़ा किया तो कहीं पर इन बौछारों ने घी का काम किया। दोपहर तक धूप छायी रही लेकिन दोपहर बाद तेज हवाएं चली एवं शाम होते-होते हल्की बारिश की बौछारें गिरने लगी। इन बौछारों से नगर की सड़कें तर हो गयी वहीं खेतों में कटी पड़ी रबी फसलें गीली हो गयी। कई खेतों में रबी की फसलें अभी पछेती होने से उनमें इन बौछारों ने घी का काम किया है। बारिश की बौछारों के चलते मौसम काफी ठण्डा हो गया।
Read More
भारतीय नववर्ष की भव्य शोभायात्रा तैयारी की बड़ी बैठक आज

भारतीय नववर्ष की भव्य शोभायात्रा तैयारी की बड़ी बैठक आज

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशाल शोभायात्रा एवं धर्मसभा की तैयारियां जारी उदयपुर, 1 मार्च। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 9 अप्रैल को भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में होने वाली शोभायात्रा, कलश यात्रा एवं धर्मसभा के तैयारियों के लिए शनिवार को सर्व समाज की वृहद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि हिरण मंगरी सेक्टर 4 स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय के सभागार में। शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, समितियों के कार्यकर्ता एवं समाजजन शामिल होंगे। त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप…
Read More
उदयपुर की झीलें वर्षभर रहेंगी लबालब, समय पर पूरी होंगी सभी योजनाएं – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

उदयपुर की झीलें वर्षभर रहेंगी लबालब, समय पर पूरी होंगी सभी योजनाएं – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

- देवास परियोजनाः तृतीय व चतुर्थ बांध एवं टनल निर्माण कार्य का शिलान्यास - 1 हजार 690 करोड़ की है परियोजना   गोगुंदा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण  जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के पोस्टर का किया विमोचन जयपुर, 1 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार योजनाओं, कार्यक्रमों तथा नवाचारों को केवल प्रारंभ ही नहीं करेगी, बल्कि समयबद्ध रूप से उन्हें पूरा भी करेगी। उन्होंने कहा कि झीलों की नगरी उदयपुर में वर्ष पर्यन्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास तृतीय एवं चतुर्थ परियोजना की शुरूआत की गई है। इससे उदयपुर की पेयजल की…
Read More
मार्च में राजपत्रित अवकाशों में खुले रहेंगे उदयपुर परिवहन क्षेत्र के समस्त परिवहन कार्यालय

मार्च में राजपत्रित अवकाशों में खुले रहेंगे उदयपुर परिवहन क्षेत्र के समस्त परिवहन कार्यालय

उदयपुर, 1 मार्च। भार एवं यात्री वाहनों के नियमित एवं बकाया कर वसूलने, एमनेस्टी योजना में वाहन स्वामियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने एवं राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग को आवंटित राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत वसूली करने के दृष्टिगत वित्त वर्ष के अंतिम माह मार्च में उदयपुर परिवहन क्षेत्र के समस्त परिवहन कार्यालय राजपत्रित अवकाशों में भी खुले रहेंगे। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचन्द पारीक ने बताया कि वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए सभी परिवहन कार्यालयों में मार्च माह में कर जमा कराने के लिए 5 हजार रुपये से अधिक की भी राशि वाहन सॉ्फ्टवेयर के माध्यम से सीधे ऑनलाइन…
Read More
शिक्षा मूलभूत आवश्यकता, इससे ही समाज की प्रगति संभव-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

शिक्षा मूलभूत आवश्यकता, इससे ही समाज की प्रगति संभव-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा एक दशक में देश में शिक्षा के क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव - मावली में राजकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण उदयपुर/जयपुर, 01 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। ठीक समय पर शिक्षा मिलने से हमारा जीवन सकारात्मक रूप से परिवर्तित हो जाता है। शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा, बिजली, पानी और सड़क भी आज के समय की जरूरत हैं। इन्हीं से समाज की प्रगति होती है। समाज अपने उत्तरदायित्व को लेकर आगे बढ़ता है तो हमारे प्रदेश और अंततः हमारे राष्ट्र का उत्थान होता है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा…
Read More
error: Content is protected !!