भाजपा नेता चंडालिया ने असम सीएम सरमा को मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया

उदयपुर. भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा नेता चंडालिया और सीएम सरमा के बीच मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, पर्यटन, कला और संस्कृति सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेता चंडालिया ने सीएम सरमा को वीर भूमि मेवाड़ के आराध्य देव प्रभु एकलिंगनाथजी, श्रीनाथजी और राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के दर्शन करने के लिए आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए निश्चित्तौर पर मेवाड़ आगमन का आश्वासन प्रदान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!