सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवम गाइड कैप्टन तथा कब मास्टर और फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन
फतहनगर । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य मुख्यालय उदयपुर का सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवम गाइड कैप्टन तथा कब मास्टर और फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन आज शनिवार को पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी, उदयपुर में पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट के.के. दवे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन खेलशंकर व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि पेसिफिक फिजिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हेमंत पंड्या, प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन कपिलेश तिवाडी , हिन्दुस्थान स्काउट एवं गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल, जिला सचिव मदनलाल वर्मा,जिला मुख्यालय आयुक्त (जन सम्पर्क) गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजर गाइड शांता वैष्णव थे। सभी अतिथियों जिला संगठन के पदाधिकारी द्वारा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि दवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण कैंप व्यक्ति के जीवन का परिवर्तन कर व्यक्तित्व विकास को नया आयाम देते हैं ।उन्होंने आगामी प्रशिक्षण शिविरों में विश्वविद्यालय की अन्य फैकल्टी को भी शामिल किए जाने की मंशा जताते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी पर भारत को महान व अग्रणी राष्ट्र बनाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने सभी युवाओं से राष्ट्र के लिए अच्छा काम करने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्ष खेल शंकर व्यास ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड का एक अलग ही विजन है। शिक्षक कभी भी रिटायर्ड नहीं होता । कोरोना काल में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सराहनीय कार्य करने पर उन्हें बधाई दी। विशिष्ट अतिथि हेमंत पंड्या ने कहा की स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण हमें विपरीत परिस्थितियों में जीना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते हुए स्वअनुशासन सीखना है । राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने कहा कि प्रशिक्षण तभी उपयोगी होगा जब यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन अपने-अपने विद्यालयों में जाकर के बालकों को स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों से जोड़ेंगे ।राजकीय सेवारत अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही नवनियुक्त जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता का राजकीय अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रतिवेदन जिला सचिव मदनलाल वर्मा ने प्रस्तुत किया और कहा की इस प्रशिक्षण शिविर में 35 राजकीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक, शिक्षक ,शिक्षकाओ ने स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के बेसिक या एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं पेसिफिक यूनिवर्सिटी के अंतर्गत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अध्यनरत बीएसटीसी के 83 छात्र-छात्राओं ने कब मास्टर एवं फ्लॉप लीडर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी राजकीय विद्यालय में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को अनिवार्य रूप से संचालित किए जाने के आदेश के बाद हर विद्यालय में स्काउट गाइड की गतिविधियां तीव्र गति से बढ़ने लगेगी जो की विद्यार्थियों में स्व अनुशासन संस्कार निर्माण एवं चरित्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।अंत में धन्यवाद जिला ऑर्गेनाइजर शांत वैष्णव ने एवं आभार पेसिफिक कॉलेज गाइड प्रभारी
डॉ कविता सागर ने ज्ञापित किया।
