हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
-मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार पोरवाल ने किया रैली को रवाना फतहनगर। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के निर्देशन में सरस्वती निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्लभनगर के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के विभिन्न नारो की तख्तियां हाथ में लेकर मतदान हमारा अधिकार है,आदि नारे लगाते हुए लोकसभा चुनाव मतदाता जागरूकता रैली निकाली जिसमें विद्यालय से अध्यापक अध्यापिका ने सहभागिता कर सभी का मनोबल बढ़ाया। मतदाता जागरूकता रैली को वल्लभनगर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार पोरवाल,हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के जिला सचिव मदनलाल वर्मा ने एवं आरपी प्रकाशचंद मेनारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समाज सेवी भवानी शंकर…
