Year: 2024

राजपुताना और उदय विलास विजयी

राजपुताना और उदय विलास विजयी

मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024 उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के चौथे दिन पहले मुकाबले में राजपूताना टूरिज्म क्लब ने लीजेंड्स 11 को 69 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूताना टूरिज्म क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का कठिन लक्ष्य रखा। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से हर्षित धाभाई ने सर्वाधिक 73 रन और कप्तान सूरजप्रीत सोनी ने 50 रनों का योगदान दिया। लीजेंड्स 11 की ओर से विजय, निट्स और चिराग ने दो-दो विकेट प्राप्त किये।जवाब में लीजेंड्स 11 निर्धारित ओवरों में मात्र 123 रन ही बना सकी। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से जयराज बांसी…
Read More
केम्ब्रिज वि.वि. के कोर्स बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उपयोगी

केम्ब्रिज वि.वि. के कोर्स बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उपयोगी

डीपीएस में अभिभावकों के साथ चर्चा में बोले अधिकारी उदयपुर। डी.पी.एस उदयपुर द्वारा शाला प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में केब्रिज इंटरनेशनल बोर्ड, साउथ एशिया के प्रबन्ध निदेशक अर्जुन राजमनी एवं अन्य अधिकारियों और शिक्षाविदों का सभी अभिभावकों व शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजमनी ने इस अवसर पर बताया कि केम्ब्रिज वि.वि. द्वारा प्राईमरी कक्षा से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिये चलाये जा रहे कोर्स उसके सर्वांगीण विकास हेतु काफी उपयोगी साबित हो रहे है। वे आज डीपीएस के साथ संबंद्ध केम्ब्रिज वि.वि. के कोर्स के सन्दर्भ में अभिभावकों के साथ आज चर्चा कर रहे…
Read More
रेणु श्रीमाली को मिली पीएचडी की उपाधि

रेणु श्रीमाली को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर 02 अप्रेल / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि ने शिक्षा संकाय में रेणु  श्रीमाली को स्नातक स्तर पर भूगोल विषय के प्रायोगिक कार्य हेतु वांछित कौशलों का अध्ययन एवं संवर्धन हेतु व्यूह रचनाओं का निर्माण विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. रेणु श्रीमाली ने अपना शोध कार्य प्रो. शशि चितौड़ा के निर्देशन में किया।
Read More
शर्मा को लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन किया स्वागत

शर्मा को लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन किया स्वागत

उदयपुर /2 अप्रैल /2024 उदयपुर  लोकसभा क्षेत्र से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा को लोकसभा वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन पर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ एवं कचरू लाल चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी द्वारा पंकज कुमार शर्मा का मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे फतेहपुरा चौराहे पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। शर्मा सड़क मार्ग द्वारा प्रातः 10.30 बजे फतेहपुरा चौराहा पहुंच कर सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि…
Read More
अवैध हथकड़ शराब जब्त, 20 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

अवैध हथकड़ शराब जब्त, 20 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

उदयपुर, 2 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता की पालना में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के तहत आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही में हथकड़ शराब जब्त करते हुए 20 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया। आबकारी आयुक्त अंश दीप द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अरूण कुमार हसीजा, जिला आबकारी अधिकारी नीलम लखारा, आबकारी अधिकारी महावीर राठौड़, सहायक आबकारी अधिकारी भरत मीणा के निर्देशन में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही के तहत ग्राम दैया, अम्बासा, साली बोगरा वन क्षेत्र एवं हथकड़ प्रभावित गांवों में…
Read More
जब्त नकदी व सामान को छुड़ाने के लिए कमेटी गठित

जब्त नकदी व सामान को छुड़ाने के लिए कमेटी गठित

उदयपुर 02 अपै्रल। लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। चुनाव को दूषित करने की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में उड़नदस्ते और स्थैतिक निगरानी दल पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ तथा संबंधित नोडल विभागों के अधिकारी भी सतत पर्यवेक्षण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संसदीय क्षेत्र उदयपुर में कार्यरत विभिन्न उडन दस्तों व स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा जब्त की जा रही नगदी एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को नियमानुसार रिलीज करने के…
Read More
आर्ट्स कॉलेज परिसर से होगी मतदान दलों की रवानगी

आर्ट्स कॉलेज परिसर से होगी मतदान दलों की रवानगी

उदयपुर, 2 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के लिए उदयपुर जिले में गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी 25 अप्रैल 2024 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिकी एवं मानविकी महाविद्यालय (आर्टस् कॉलेज) परिसर से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित मतदान दलों को दो चरणों में प्रशिक्षण एवं रवानगी स्थल पर रिपोर्टिंग करनी होगी। विधानसभा क्षेत्र झाडोल, खेरवाड़ा सलूम्बर और गोगुन्दा के लिए गठित मतदान दलों को सुबह 7 बजे तथा वल्लभनगर, मावली, उदयपुर ग्रामीण व उदयपुर शहर के मतदान दलों को सुबह 11 बजे रवानगी स्थल…
Read More
एक और प्रत्याशी ने भरा पर्चा

एक और प्रत्याशी ने भरा पर्चा

लोकसभा आम चुनाव- 2024 उदयपुर, 2 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के दूसरे चरण के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उदयपुर सीट के लिए अब तक 3 प्रत्याशियों ने कुल 9 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं लोकसभा चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि मंगलवार को डाकनकोटड़ा तहसील गिर्वा निवासी प्रभुलाल पुत्र हरिराम मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। इससे पूर्व भाजपा से मन्नालाल रावत ने चार…
Read More
द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों ने किए 45 नामांकन

द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों ने किए 45 नामांकन

*लोकसभा आम चुनाव-2024 : अब तक 54 प्रत्याशियों ने किए 89 नामांकन जयपुर, 2 अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों द्वारा 45 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। अब तक 54 प्रत्याशियों ने 89 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अब तक एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए मंगलवार को चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4, टोंक-सवाई माधोपुर, पाली, जोधपुर, जालोर और कोटा से 3-3, अजमेर और बाड़मेर से 2-2…
Read More
राजसमंद : कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने स्वीप, पोस्टल बैलट, कानून व्यवस्था और होम वोटिंग को लेकर ली वीसी

राजसमंद : कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने स्वीप, पोस्टल बैलट, कानून व्यवस्था और होम वोटिंग को लेकर ली वीसी

राजसमंद, 2 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर राजसमंद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आरओ डॉ भंवर लाल ने लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के एईआरओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर स्वीप गतिविधियों, कानून व्यवस्था, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पोस्टल बैलट और होम वोटिंग की समीक्षा की। जिला कलेक्ट्रेट के डीओआईटीसी वीसी कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, नाथद्वारा मंदिर मण्डल सीईओ महिपाल कुमार, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने स्वीप गतिविधियां बढ़ाने, स्वीप के तहत नवाचार करने, हर वर्ग को जोड़ने, एसएचजी और अन्य संस्थाओं का सहयोग लेने को…
Read More
error: Content is protected !!