Year: 2024

रोटरी फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

रोटरी फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या ने आज रोटरेक्ट क्लब ऑफ नर्मदा नगरी भडूच के साथ रोटरी फ्लैग एक्सचेंज किया। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख और रोटरेक्टर जैमिन व्यास के मध्य रोटरी फ्लैग का एक्सचेंज किया गया। इस अवसर पर रोटरेक्टर जैमिन व्यास ने रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के नियमानुसार कार्य करने के प्रशंसा की। और भविष्य में रोटरी इंटर स्टेट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के सदस्यों को रोटरेक्ट क्लब ऑफ नर्मदा नगरी भडूच आने का न्यौता दिया। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की पूर्व अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंह ने बताया की इस रोटरी फ्लैग…
Read More
टीएडी मंत्री खराड़ी आज कोट़डा में करेंगे जनसुनवाई

टीएडी मंत्री खराड़ी आज कोट़डा में करेंगे जनसुनवाई

उदयपुर, 21 अगस्त। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी गुरुवार 22 अगस्त को कोटडा में अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री खराड़ी बुधवार 21 अगस्त की शाम 5ः15 बजे उदयपुर के कोटड़ा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रिक्त पदों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू उदयपुर, 21 अगस्त। उदयपुर जिले के समस्त राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रिक्त रहे द्वितीय वर्ष के स्थगित किए डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया 22 अगस्त से पुनः प्रारम्भ होगी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस हेतु बारहवीं (विज्ञान वर्ग) अथवा दो वर्षीय…
Read More
राज्यपाल श्री कटारिया ने किया अरण्यम् पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल श्री कटारिया ने किया अरण्यम् पुस्तक का विमोचन

एनटीसीए सदस्य राहुल भटनागर के वन्यजीवों से जुड़े संस्मरणों पर आधारित है पुस्तक उदयपुर 21 अगस्त। पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया उदयपुर के सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक, एनटीसीए के सदस्य और ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर की हाल ही में लिखित पुस्तक अरण्यम् का विमोचन बुधवार को किया। शहर के प्रतापनगर स्थित राजस्थान विद्यापीठ के आईटी सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल और विद्यापीठ के वाइस चांसलर प्रो.एसएस सांरगदेवोत ने अरण्यम् पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का अवलोकन करते हुए कटारिया ने कहा कि श्री…
Read More
पंजाब के राज्यपाल कटारिया और कलक्टर पोसवाल पहुंचे देवराज के घर

पंजाब के राज्यपाल कटारिया और कलक्टर पोसवाल पहुंचे देवराज के घर

राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई पुष्पांजलि अर्पित की, परिजनों को बंधाया ढाढ़स उदयपुर, 21 अगस्त। पंजाब के माननीय राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से…
Read More
सिक्किम के राज्यपाल श्री माथुर 25 को उदयपुर में

सिक्किम के राज्यपाल श्री माथुर 25 को उदयपुर में

उदयपुर, 21 अगस्त। सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर 25 अगस्त की दोपहर 2.45 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से सड़क मार्ग से गुलाबबाग स्थित नवलखा भवन पहुंचेंगे और वहां आर्य समाज भवन के म्यूजियम का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल श्री माथुर वे शाम 5 बजे उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में रहेगा। वे 26 अगस्त की सुबह 9 बजे वाया जयसमंद सलूंबर आसपुर साबला होते हुए बांसवाड़ा पहुंचेंगे और मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन पश्चात पुनः 2ः15 बजे उदयपुर आएंगे। वे शाम 4…
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल जारी

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल जारी

उदयपुर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में वीरांगनाओं का सम्मान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के घर पहुंच कर किया अभिनंदन मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, उपहार भी भेंट किए उदयपुर, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अभिनव पहल करते हुए देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की वीरांगनाओं का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक जिले में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के घर जाकर वीरांगनाओं और परिजनों का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री महोदय का संदेश दिया तथा उपहार भेंट किए। इसी कड़ी में बुधवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह…
Read More
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन आज से उदयपुर दौरे पर

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन आज से उदयपुर दौरे पर

दो दिन का रहेगा प्रवास विविध कार्यक्रमों में लेंगीं भाग, जीएसटी भवन का करेंगी उद्घाटन उदयपुर, 21 अगस्त। केंद्रीय वित्त एवं सहकारी मामलात विभाग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार को उदयपुर आएंगीं। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री के यात्रा कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलक्टर पोसवाल ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री गुरुवार सुबह दिल्ली से प्रस्थान कर 11.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगीं। वे दोपहर 12.30 बजे रीजनल रूरल बैंक (वेस्ट एण्ड सेन्ट्रल) की समीक्षा बैठक लेंगीं। इसके पश्चात अपराह्न 3.30 बजे एयरपोर्ट रोड़…
Read More
भारतीय जनता पार्टी ने दी दिवंगत देवराज को दी पुष्पांजलि,श्रद्धांजलि…घटना की की निंदा

भारतीय जनता पार्टी ने दी दिवंगत देवराज को दी पुष्पांजलि,श्रद्धांजलि…घटना की की निंदा

उदयपुर 20 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर की और से एक विधर्मी द्वारा मामूली कहासुनी पर छात्र देवराज पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और चार दिनों तक जीवन मृत्यु के संघर्ष के अंत में वह हार गया और चिरनिद्रा में सो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार प्रातः संपन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सांसद डॉ मन्नालाल रावत शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा महापौर गोविंद सिंह टांक उप महापौर पारस सिंघवी पूर्व महापौर चंद्र सिंह कोठारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि…
Read More
उदयपुर ने देवराज को सजल आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

उदयपुर ने देवराज को सजल आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

उदयपुर, 20 अगस्त। उदयपुर में सम्प्रदाय विशेष के छात्र के चाक़ूवर से मारे गए 10वीं के होनहार छात्र देवराज मोची को मंगलवार सुबह शहर ने नम आंखों से विदाई दी। 16 अगस्त को स्कूल में इंटरवल के दौरान हुई इस वारदात के बाद से देवराज वेंटिलेटर पर था। राखी पर सोमवार अपराह्न उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने रात को ही अंत्येष्टि कराने का दबाव बनाया लेकिन हिन्दू संगठनों के विरोध के चलते अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह करने पर सहमति बनी। मांगकर सुबह अंतिम संस्कार में भारी भीड़ रही। 16 अगस्त को वारदात के बाद से ही शहर में माहौल…
Read More
एमपीयूएटीः छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा दल बैठक का उद्घाटन

एमपीयूएटीः छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा दल बैठक का उद्घाटन

उदयपुर 20 अगस्त, 2024। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय के सभागार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की अनुसंधान परियोजनाओं की पश्चिमी क्षेत्र की तीन दिवसीय समीक्षा दल बैठक का शुभारम्भ हुआ। इस बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की पांच परियोजनाओं जिनमें दीर्घ कालीन उर्वरक अनुसंधान परियोजना, मृदा जैव विविधता एवं जैव उर्वरक नेटवर्क परियोजना, मृदा परीक्षण फसल प्रतिक्रिया, मृदा और पौधों में सूक्ष्म गौण और प्रदूषक तत्व तथा संरक्षित खेती परियोजनाओं की पांच वर्षीय कार्यों की समीक्षा की जायेगी। जिसमें देश के 10 विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के केन्द्र के वैज्ञानिक अपने…
Read More
error: Content is protected !!