Year: 2024

सर्पदंंश से अधेड़ की मौत

सर्पदंंश से अधेड़ की मौत

सर्पदंंश से अधेड़ की मौत उदयपुर, 21 अगस्त.  जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गए युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कनाराम (58) पुत्र अमराराम गमेती निवासी तुला गोगुन्दा मंगलवार को खेत पर चारा लेने के लिए गया था। खेत पर बाड़ के पास पड़ा चारा उठाते हुए उसे सांप ने काट लिया। इलाज के परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Read More
जघन्य अपराध करने वालों पर बुलडोजर कार्रवाई उचित: कांग्रेस

जघन्य अपराध करने वालों पर बुलडोजर कार्रवाई उचित: कांग्रेस

उदयपुर, 21 अगस्त। उदयपुर में 10वीं के छात्र देवराज की सम्प्रदाय विशेष के सहपाठी छात्र द्वारा चाकूवार से हत्या के मामले में राज्य सरकार द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने उचित ठहराया है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और उदयपुर के कलक्टर रह चुके ताराचंद मीणा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह बात कही। मीणा ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों पर बुलडोजर कार्रवाई उचित है, चाहे वह किसी भी जाति-सम्प्रदाय से हो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोपी किराए पर रह रहा था और मकान मालिक कोई और था, तब उससे नियमानुसार सुनवाई का…
Read More
एमपीयूएटीः छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा बैठक के दौरान कृषक वैज्ञानिक संवाद

एमपीयूएटीः छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा बैठक के दौरान कृषक वैज्ञानिक संवाद

उदयपुर। दीर्घावधि उर्वरक परीक्षण, जो कि विगत 27 वर्षों से भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् कि वितीय सहायता से महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में संचालित है, इस परियोजना में लगातार मक्का एवं गेहूँ कि फसल चक्र में पोषक तत्वों के प्रयोग पर परीक्षण चल रहा है तथा इसकी अनुशंसाओं से उदयपुर जिलों के जनजाति क्षेत्रों के किसान कृषि उपज में वृद्धि से लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक दल के सभी सदस्य, वैज्ञानिकों एवं कृषकों द्वारा प्रक्षेत्र का अवलोकन कर पोषक तत्वों के प्रभाव को बारीकी से अवलोकन किया। इस परियोजना की पश्चिमी क्षेत्र की तीन…
Read More
राजसमंद में बंद के दौरान पुलिस-प्रशासन के माकूल इंतज़ामों को आमजन ने सराहा

राजसमंद में बंद के दौरान पुलिस-प्रशासन के माकूल इंतज़ामों को आमजन ने सराहा

जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने पल-पल की मॉनिटरिंग राजसमंद, 21 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के संबंध में कुछ संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के तहत राजसमंद में बंद शांतिपूर्ण रहा। जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान लगातार गश्त पर रहे। सुरक्षा के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ.…
Read More
प्रतापगढ़ : मृतक की पुत्री को एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रतापगढ़ : मृतक की पुत्री को एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रतापगढ़ 21 अगस्त। जिले के पीपलखुट तहसील के नालपाड़ा निवासी शंकर पिता वागा भील की नदी के बहाव में बहने से हुई दुर्घटना में मृत्यु की दशा में माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी ओर से संवेदना प्रेषित की है तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक की पुत्री श्याम कुमारी को एक लाख रुपए की तात्कालिक/आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह आदेश जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने जारी किया है।
Read More
चंगेड़ी में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित जल मंदिर एवं साइकिल स्टेण्ड का किया लोकार्पण

चंगेड़ी में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित जल मंदिर एवं साइकिल स्टेण्ड का किया लोकार्पण

फतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को भामाशाहों के सहयोग से निर्मित जल मंदिर एवं साइकिल स्टेण्ड का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता मावली के मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। इस अवसर पर वदाम जल मंदिर के भामाशाह रमेशचन्द्र सामोता एवं साइकिल स्टेण्ड के भामाशाह माधवलाल धोलिया,भामाशाह मोहनलाल जाट बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। श्रीमती वदाम देवी सामोता,प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी,सचिव प्रदीपसिंह नेगी,डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन,ईंटाली पीईईओ मनोज कुमार समदानी,आमली पीईईओ मीठालाल लौहार,विधायक प्रतिनिधि हीरालाल जाट,भामाशाह चम्पालाल जाट आदि बतौर…
Read More
शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ 24 से

शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ 24 से

उदयपुर, 21 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आगामी 24 एवं 25 अगस्त 2024 को दर्पण प्रेक्षागृह, शिल्पग्राम में ‘मल्हार’ उत्सव मनाया जाएगा। मानसून की प्रसन्नता को प्रकट करता यह वार्षिक उत्सव विगत वर्षों से काफी लोकप्रिय हो चुका है। देश के ख्यात नाम कलाकार शात्रीय संगीत और नृत्यों की उम्दा प्रस्तुतियों से ‘मल्हार’ को यादगार बनायेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचन्द कटारिया होंगे। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि 24 अगस्त की शाम सात बजे सुर बहार में डॉ. अश्विन एम. दलवी द्वारा प्रस्तुति,…
Read More
समिधा बालगृह में रोटरी क्लब दृष्टि ने रोंपे 101 वृक्ष

समिधा बालगृह में रोटरी क्लब दृष्टि ने रोंपे 101 वृक्ष

उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि ने आज मावली स्थित बाल समिधा गृह में 101 पौधें रोप कर वंहा निवासरत 70 अनाथ बच्चों व महिलाओं को उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। क्लब संरक्षक डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि क्लब ने इस क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करने का निर्णय किया और उसी के तहत आज ये पौधें रोपें। इन पौधों का रोप कर वहंा रह रहे विभिन्न क्षेत्रों के 70 अनाथ बच्चों को इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। क्लब अध्यक्ष डॉ. दृष्टि छाबड़ा ने बताया कि आगामी 1 सितम्बर को रोटरी क्लब अशोका के साथ मिलकर अशोका ग्रीन में 35 शिक्षकों…
Read More
बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा नजमपुरा स्थित सोसायटी कार्यालय में बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रोजेक्ट मैनेजर अमरीन बानो ने बताया कि इस अवसर पर पर विशेष प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  मौलाना आस मोहम्मद ने कुरान की तिलावत के साथ कार्यक्रम शुरू किये। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत से हमारे देश भारत की अखंडता संप्रभुता और भाईचारा कायम रखने वाले गीतों की प्रस्तुति दी गई। प्रिंसिपल फराह नाज ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं ने ड्रॉइंग कंपीटीशन मै भाग लिया और  उन्हें भारत का नक्शा और तिरंगा बनाने का विषय दिया गया। अतिथियांे ने…
Read More
परिवर्तन को सहजता से स्वीकार करेंः संयम ज्योति

परिवर्तन को सहजता से स्वीकार करेंः संयम ज्योति

उदयपुर। सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़ी में श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट द्वारा आयोजित किये जा रहे चातर्मास में समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का अवदान है। जैसे ऋतुओं में परिवर्तन होता है वृक्षों में, वस्तुओं में परिवर्तन होता है वैसी ही परिवर्तन की व्यवस्था हमारी भी है। हमे उसे सहजता से स्वीकार करना चाहिए। अनुकूलताएं मिलने पर हर्ष, गुमान नही करना चाहिए वही प्रतिकूलतायें मिलने पर विषाद, गम नहीं करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि बाह्य निमित्तों से प्रभावित होने वाला ही अपने आपको सुखी दुखी मानता है।…
Read More
error: Content is protected !!