सिटीज 2.0 की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

उदयपुर, 11 सितंबर। उदयपुर में स्मार्ट सिटी फेज 2, सिटीज 2.0 की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की हुई। बैठक में यूएमसी के कमिश्नर, यूडीए के कमिश्नर, यूएससीएल के सीईओ, एसीईओ, एफए, एसई, एक्स-इन और सॉलिड वेस्ट एक्सपर्ट सहित यूएमसी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडबल्यूएम) के प्रस्ताव पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों से चर्चा के बाद प्रस्ताव को मोहुआ को सबमिट किया जाएगा। सिटीज 2.0 में 100 शहरों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18 शहरों का चयन किया गया, जिसमें उदयपुर एक प्रमुख शहर के रूप में शामिल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!