करोड़ों के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास
प्रधानमंत्री आवास लाभ हस्तांतरण व मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का भी होगा आगाज सुखाड़िया रंगमंच सभागार में होगा जिला स्तरीय आयोजन उदयपुर, 16 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर में 10 लाख लाभार्थियों को आवास स्वीकृति एवं प्रथम किश्त का हस्तांतरण वर्चुअल माध्यम से करेंगे। मुख्य कार्यक्रम झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर में आयोजित होगा और उसका प्रसारण सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर किया जाएगा। उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार सुबह 11 बजे सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित होगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव तथा विकास कार्यों का वर्चुअल…
