कलक्टर पोसवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत
जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उदयपुर, 19 सितंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए एडीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन संकल्पबद्ध और संवेदनशील नजर आया। राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के दौरान उदयपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न दूर-दराज के गांवों से आए…
