जिला स्तरीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान ईंटाली का रहा दबदबा
106 टीमों की 1300 बालिकाओं ने लिया भाग, 17 एवं 19 आयु वर्ग में ईंटाली ने तो 14 वर्ष में चांयला खेड़ा ने जीता खिताब फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंटाली के तत्वावधान में चल रही उदयपुर जिले की 68वीं छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में ईंटाली पंचायत की टीमों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 14,17 एवं 19 वर्ष के खिताब अपने नाम किए। 14 वर्ष आयु वर्ग में ईंटाली पंचायत के चांयला खेड़ा की टीम लगातार छठी बार फाइनल में पहुंची तथा 5वीं बार भी विजेता बनी। 14 वर्ष आयु वर्ग…
