थाना बेकरिया: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री डूंगरसिंह चुंडावत वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के सुपरविजन में श्री रामावतार मीणा थानाधिकारी, बेकरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक स्विफ्ट कार को जब्त कर 42 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
कार्रवाई विवरण: दिनांक 04-10-2026 को थानाधिकारी बेकरिया मय टीम लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई हेतु थाने से रवाना होकर बिलिया घाटी, सिरलोय पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की। दौरान-ए-नाकाबंदी सिरलोय की तरफ से एक सफेद रंग की Maruti Suzuki Swift VDI कार (नंबर RJ27CG 6032) आई। पुलिस नाकाबंदी को देखकर कार चालक गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से घेरा डालकर मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस टीम ने जब कार की डिग्गी की तलाशी ली, तो उसमें एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। नियमानुसार तलाशी लेने पर कट्टे के अंदर 42 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पाया गया, जिसे कार सहित जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: देवेन्द्रसिंह उम्र 29 साल पुत्र गंगासिंह निवासी चौहानों का वास, सेंदला पुलिस थाना नाना, जिला पाली।
टीम प्रभारी व सदस्य:
-
श्री रामावतार मीणा थानाधिकारी, बेकरिया।
-
श्री विजेश कुमार स.उ.नि.
-
श्री हीराराम स.उ.नि.
-
श्री उम्मेदाराम कानि. 1402
-
श्री भीखाराम कानि. 1270
-
श्री हेमन्त कानि. 1900
-
श्री ललित कानि. 1054
-
श्री भरत कानि. 312
