Year: 2024

जीवन में गुरू का होना अत्यंत आवश्यक : निरागरत्न

जीवन में गुरू का होना अत्यंत आवश्यक : निरागरत्न

उदयपुर, 18 सितम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. ने बुधवार को धर्मसभा में कहा कि जीवन को उच्च बनाने के लिए गुरू की आवश्यकता है। जिस प्रकार पैंसिल को चलाने के लिए शॉपनर की आवश्यकता होती है उसी प्रकार शॉपनर रूपी गुरू आपके दोषों को छिलने का काम करेगा। गलती होने पर वो आपको डांट सकते हैं, पाप करने से अटका सकते हैं, धर्म के मार्ग में जोड़ सकते हैं। जीवन की यात्रा में, गुरु या मेंटर का होना एक मार्गदर्शक प्रकाश…
Read More
पहली बार सर्व पितृ हितार्थ सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा 20 सितंबर से

पहली बार सर्व पितृ हितार्थ सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा 20 सितंबर से

उदयपुर। पितृ पक्ष के दौरान सर्व पितृ हितार्थ उदयपुर में पहली बार सार्वजनिक रुप से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रेमयज्ञ का आयोजन महाकाल एवं मंशापूर्ण हनुमान मंदिर न्यू अशोकनगर, गली नंबर 6 में किया जा रहा है। 20 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस आयोजन के बारे में श्याम सुंदर गोयल ने बताया कि यह आयोजन सार्वजनिक रुप से महाकाल सेवा समिति, न्यू अशोक विहार की ओर से किया जा रहा है, जिसमें शहर के नागरिक आमंत्रित हैं। भीलवाडा के राकेश मिश्राजी महाराज भागवत कथा के लिए आमंत्रित किए गए हैं और देश के कई हिस्सों में अपनी…
Read More
युवाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

युवाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

उदयपुर, 18 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा श्रमदान कर युवाओं एवं समुदाय में सामूहिक प्रयास से सेवा की भावना जागृत करने का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी शुभम् पूर्बिया ने बताया कि स्वयंसेवकों ने खेलगांव यूथ हॉस्टल में प्लास्टिक और कचरा एकत्रित कर सफाई की। उन्होंने झाड़ू लगाकर समुदाय में स्वच्छता रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के सक्रिय युवा मण्डल भी अपने-अपने गांवों में अक्टूबर तक ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे। श्रमदान कार्यक्रम में गोपाल वैष्णव, जगदीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने…
Read More
राज्य तैराकी में हर्षदित्य को स्वर्ण

राज्य तैराकी में हर्षदित्य को स्वर्ण

उदयपुर, 18 सितंबर। जयपुर में जारी 68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता के प्रथम दिन उदयपुर का दबदबा रहा। जिला खेल अधिकारी एवं तैराकी प्रशिक्षक डॉ.महेश पालीवाल ने बताया कि उदयपुर के हर्षदित्य सिंह राणावत ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया।  साथ ही फ्रीस्टाइल रिले बॉयज रेस में रजत पदक जीता।
Read More
राउमावि शोभागपुरा में 2.50 लाख की सामग्री भेंट

राउमावि शोभागपुरा में 2.50 लाख की सामग्री भेंट

उदयपुर, 18 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में “मानव कल्याण फाउण्डेशन“ की ओर से बुधवार को लगभग दो लाख पचास हजार रुपये की उपयोगी सामग्री भेंट की गई। प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता धनखड़ ने बताया कि फाउण्डेशन की ओर से विद्यालय के लिए एक लेपटॉप, दो डेस्कटॉप कम्प्यूटर, एक यूपीएस, एक लेजर प्रिंटर, एक प्रोजेक्टर, दो कम्प्यूटर टेबल व चेयर्स एवं एक इन्वर्टर भेंट किया गया है। साथ ही विद्यालय एवं पौधों की सुरक्षा हेतु वायर फेसिंग का कार्य कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनखड़ ने मय स्टॉफ फाउण्डेशन के ट्रस्टी भामाशाह वर्धमान दुग्गड़ और रेखा दुग्गड़ को धन्यवाद…
Read More
उदयपुर सूचना केन्द्र में होगा नेशनल बुक ट्रस्ट का पुस्तक मेला

उदयपुर सूचना केन्द्र में होगा नेशनल बुक ट्रस्ट का पुस्तक मेला

20 सितंबर से शुरू होगा 7 दिवसीय पुस्तक मेला, 2 हजार से अधिक पुस्तकें होंगी प्रदर्शित उदयपुर, 18 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उदयपुर संभाग मुख्यालय पर संचालित सूचना केन्द्र को प्रबुद्ध पाठकों और विद्यार्थियों के लिए समृद्ध संदर्भ केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा आगामी 20 सितंबर से 7 दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट का दल उदयपुर पहुंच चुका है। सूचना केन्द्र…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

उदयपुर, 18 सितंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के तीसरे गुरुवार 19 सितंबर को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी अपेक्षित सूचनाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी उपखण्ड अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक अब 20 को उदयपुर, 18 सितंबर। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक अब 20 सितंबर को सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट मिनी सभागार…
Read More
प्रदेश के राज्यपाल 20 सितंबर से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर

प्रदेश के राज्यपाल 20 सितंबर से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर

21 को जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे बैठक उदयपुर, 18 सितंबर। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे 20 और 21 सितंबर को बांसवाड़ा-उदयपुर दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि राजभवन से प्राप्त सूचना अनुसार राज्यपाल 20 सितंबर को सुबह 9 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे। वे बांसवाड़ा में मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन पश्चात वहां जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे इसी दिन शाम को स्टेट हेलीकॉप्टर से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री बागडे…
Read More
महाराणा प्रताप संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्र प्रेरकः सक्सेना

महाराणा प्रताप संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्र प्रेरकः सक्सेना

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला उदयपुर, 18 सितंबर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित की गई। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने महाराणा प्रताप के दिवेर विजय अभियान पर ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रताप के व्यक्तित्व को मेवाड़, राजस्थान तक सीमित न मानते हुए उन्हें संपूर्ण भारत के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी प्रेरक व्यक्तित्व बताया। महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व को कमतर करने के राष्ट्र विरोधी विमर्श का प्रत्युत्तर देते हुए उन्होंने प्रताप के…
Read More
आदर्श आचार संहिता की पालना व व्यय निगरानी में करें सहयोग : कृष्णपाल सिंह

आदर्श आचार संहिता की पालना व व्यय निगरानी में करें सहयोग : कृष्णपाल सिंह

प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण उदयपुर, 18 सितम्बर।सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर ऑफिसर सहित उड़नदस्तों, स्थैतिक दलों, वीडियो मॉनिटरिंग दल, व्यय पर्यवेक्षकों आदि के प्रशिक्षण भी आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी व एसीईओ स्मार्ट सिटी कृष्णपाल सिंह चौहान ने निर्वाचन व्यय…
Read More
error: Content is protected !!