दशनान गोस्वामी समाज का प्रथम राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन
अति वरिष्ठ समाजजन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह 25 को उदयपुर। दशनान गोस्वामी समाज का प्रथम राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन,अति वरिष्ठ समाजजन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह 25 दिसम्बर को हिरणमगरी से.11 स्थित व्यास सभागार में आयोजित किया जायेगा। समाज के नगर मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि समारोह में राज्य के 80 वर्ष पार समाज के 65 बुजुर्गो सहित समाज के ही ग्रामीण क्षेत्र के 102 वर्ष पार बुजुर्ग समाजजन को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर कक्षा 10,कक्षा 12,स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक…
