दूसरे दिन वागड़ की वादियों में किया 60 किमी का सफर
पैडल-टू-जंगल का आठवां संस्करण दिन में प्राकृतिक परिवेश और शाम को लोकनृत्य गैर ने मन मोहा उदयपुर-बांसवाड़ा 21 दिसंबर। राजस्थान में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन पीपल सोसाइटी, वन विभाग, पर्यटन विभाग एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के संयुक्त तत्वावधान में पैडल टू जंगल के आठवें संस्करण के दूसरे दिन का सफर शनिवार को बांसवाड़ा जिले की घाटोल रेंज के देलवाड़ा फॉरेस्ट नाका से शुरू हुआ। बांसवाड़ा के मुख्य वन संरक्षक अभिषेक शर्मा व सेवानिवृत आईएएस विक्रम सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर इस कारवां को रवाना किया। साइक्लिस्ट उमरझाला पठार के जंगलों से होते हुए खमेरा, उंडावेला,…
