Year: 2024

सनवाड़ में निकला संघ का पथ संचलन,लोगों ने की पृष्पवृष्टि

सनवाड़ में निकला संघ का पथ संचलन,लोगों ने की पृष्पवृष्टि

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में रविवार को सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ कस्बा मध्य स्थित रावला गढ़ से हुआ। संचलन रावला गढ़ से होकर नवल श्याम मंदिर होते हुए आचार्य मोहल्ला,वांकियाजी दरवाजा,जीनगर मोहल्ला, मस्जिद गली, चपलोतों की गली से सदर बाजार, नृसिंह मोहल्ला, गणेशजी का दरवाजा,उनिया मोहल्ला, नीम चैक, जटिया मोहल्ला, यादव मोहल्ला, भील बस्ती से नया बाजार होते हुए पुनः रावलागढ़ पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवृष्टि के जरिए स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयं सेवक कदम…
Read More
आईआईएफएल फाउंडेशन ने प्रदान किया सिन्दू विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड

आईआईएफएल फाउंडेशन ने प्रदान किया सिन्दू विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड

फतहनगर। मावली ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिन्दू में अध्ययनरत पहली एवं दूसरी कक्षाओं के नन्हें बच्चों के लिए आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा 65 इंच का इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड प्रदान किया गया है। प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी के अनुसार इस बोर्ड की किमत 2लाख 70 हजार रूपए है। शिक्षा विभाग के एडीपीसी विरेन्द्र यादव की प्रेरणा से विद्यालय को उक्त बोर्ड की प्राप्ति हुई है। इसके लिए विद्यालय परिवार द्वारा फाउंडेशन एवं एडीपीसी विरेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया गया। कुए में गिरी गाय को सुरक्षित निकाला फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित एक कुए में गाय के गिर…
Read More
फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के ठेकेदारों ने गठित की कार्यकारिणी

फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के ठेकेदारों ने गठित की कार्यकारिणी

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के ठेकेदारों ने पहली बार एक मंच पर आकर संगठन बनाया है। इन ठेकेदारों ने आगामी दिनों होने वाली टेंडर प्रक्रिया को लेकर चर्चा की एवं कुछ नियमों व शर्तों पर सहमति बनी। बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए फूलचंद कुमावत को अध्यक्ष,शांतिलाल आचार्य को उपाध्यक्ष, मदनलाल प्रजापत को सचिव एवं ललित त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में जमनालाल अग्रवाल,हरीश सेन,संतोष प्रजापत,गजेंद्र रेगर,उमेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल समेत अन्य ठेकेदार उपस्थित रहे।  
Read More
चौथे दिन मेला चढ़ा परवान पर, जनसैलाब उमड़ा 

चौथे दिन मेला चढ़ा परवान पर, जनसैलाब उमड़ा 

पुलिस ने किया रूट मार्च  फतहनगर | मावली उपखण्ड मुख्यालय के विशन जी के छापर में आयोजित किये जा रहे उदयपुर जिले के सबसे बड़े पशुमेले चामुंडा माता विशाल पशु मेला रविवार रात अपने पूरे यौवन पर रहा जिसे देखने के लिए क्षेत्र ही नहीं अपितु आसपास के जिलों के नागरिक  उमड़ पड़े | रात करीब आठ बजे के बाद मेले में मेलार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई जो रात 11बजे तक तो जैसे जन सैलाब ही आ गया | मुख्य बाजार, घुँघरू मार्केट, जूता बाजार ,उनी वस्त्र बाजार, मनिहारी मार्केट, बक्सा कोठी मार्केट आदि बाज़ारों में देर रात तक…
Read More
डूंगरपुर में पुलिस का एरिया डॉमिनेशन अभियान: 115 अपराधी गिरफ्तार

डूंगरपुर में पुलिस का एरिया डॉमिनेशन अभियान: 115 अपराधी गिरफ्तार

डूंगरपुर, 20 अक्टूबर.  जिले में विधानसभा उपचुनाव और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसपी मोनिका सैन के नेतृत्व में रविवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले भर के 16 थानों की 51 पुलिस टीमों ने दबिश देकर 115 पुराने और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि यह अभियान खासतौर पर पूर्व में चालानशुदा और आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान, दोवड़ा थाना पुलिस ने 3, सागवाड़ा ने 10, कोतवाली ने 20, सदर ने 9, निठाउवा ने 12, और कुआ ने 21 अपराधियों…
Read More
चौरासी उपचुनाव: टिकट बंटवारे पर बीएपी में फूट, पोपट खोखरिया की बगावत के आसार

चौरासी उपचुनाव: टिकट बंटवारे पर बीएपी में फूट, पोपट खोखरिया की बगावत के आसार

-जुगल कलाल डूंगरपुर,20 अक्टूबर. राजस्थान की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी के फाउंडिंग मेंबर और वरिष्ठ नेता पोपट खोखरिया की नाराजगी से बीएपी को बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने पार्टी द्वारा चौरासी सीट के लिए घोषित प्रत्याशी का विरोध करते हुए अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। इस स्थिति से न सिर्फ बीएपी के भीतर की कलह उजागर हो रही है, बल्कि डूंगरपुर की राजनीति में भी हलचल मच गई है।…
Read More
उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

महादेव सिंह चौहान अध्यक्ष,दिलीप सिंह चौहान सचिव नियुक्त - नए सदस्यों को अवसर के लिए पुरानी कार्यकारिणी ने दिया स्वैच्छिक इस्तीफा उदयपुर, 20 अक्टूबर। जिला तैराकी संघ की वार्षिक आम सभा की रविवार को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी चुनी गई। संघ की वार्षिक आम बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सचिव प्रदीप आमेटा व कोषाध्यक्ष ने स्वेच्छा से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि वे व उनकी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी चाहते हैं कि तैराकी संघ की कमान नए सदस्य संभालें। इसलिए उनका स्वेच्छिक…
Read More
आचार्य नानेश के अनुभव व शिक्षाएं ही हमारी विरासत है : आचार्य विजयराज

आचार्य नानेश के अनुभव व शिक्षाएं ही हमारी विरासत है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 20 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में रविवार को आचार्य श्री नानालाल जी म.सा. की 25वीं पुण्यतिथि पर हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि आचार्य श्री नानेश ने हम अज्ञ बालकों को संयम व संयम में प्रसन्नता प्रदान की। छोटे-छोटे गांव या छोटी जगह पर गुरूदेव होते और हम होते, तब वे ज्ञान का पिटारा खोल देते। वे खजाना लुटाते और हम मकरंद व वात्सल्य लूटते। उनके अनुभव व शिक्षाएं ही हमारी विरासत है। मेरे सीमित शब्द असीम भावों को व्यक्त करने में असमर्थ है। आचार्य नानेश का वर्चस्वी, तेजस्वी, यशस्वी व्यक्तित्व आज…
Read More
कन्या छात्रावास में वाटर कूलर भेंट

कन्या छात्रावास में वाटर कूलर भेंट

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना ने आज राजस्थान महिला परिषद के चेतक सर्कल स्थित कन्या छात्रावास में 100 लीटर कैपेसिटी का वाटर कूलर भेंट किया। क्लब संरक्षक एवं सचिव भानुप्रताप सिंह ने बताया कि वाटर कूलर को भेंट करने में रोटरी पन्ना के कई सदस्यों का योगदान रहा। जिसमें अध्यक्ष कुणाल भटनागर, सेक्रेटरी भानुप्रताप सिंह, सर्विस प्रोजेक्ट चेयर कुणाल यादव, रोटेरियन अनिल खेतान व पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा रहंे। इस गर्ल्स हॉस्टल में करीब 180 लड़कियां हैं और यह वाटर कूलर वहां स्थापित होने के बाद इन बच्चियों को हमेशा ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर स्कूल…
Read More
उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा आठवें दिन श्री सम्मेद शिखरजी पहुँची

उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा आठवें दिन श्री सम्मेद शिखरजी पहुँची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में आयोजित सकल जैन समाज की 12 दिवसीय श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज आठवें दिन तीर्थयात्रियों के लेकर गंतव्य स्थल तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी पहुँची। आयोजक जेएसजीआईएफ मेवाड़ रिजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रियों को लेकर आज आठवें दिन यात्रा प्रातः 5.30 बजे पार्श्वनाथ रेलवे स्टेशन पर पहुँची जहां से बस द्वाराशासनपति भगवान महावीर स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति स्थल ऋजुवालिका जी तीर्थ के दर्शन करते हुए जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पावन पुण्य धरा तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर पहुँची। नाहर ने…
Read More
error: Content is protected !!