” फिजियोथेरेपी की उत्कृष्टता के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना ” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ समापन
तकनीकी युग में स्क्रीन फोन डेस्क से अधिकतम जुड़ाव और अनियंत्रित पॉश्चर के चलते फिजियोथैरेपी की आवश्यकता बड़ी है - प्रो सारंगदेवोत। काॅन्फ्रेस मे फार्टिस हाॅस्पिटल मुलुद मुंबई व अपोलो हास्पिटल, नवी मंबई के बीच हुआ एमओयू। उदयपुर। फिजियोथैरेपी केवल अस्वस्थ के लिए ही नहीं वरन स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य लाभ और हेल्दी व्यक्ति के फिटनेस के लिए भी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, उक्त विचार जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डबोक स्थित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा "फिजियोथेरेपी की उत्कृष्टता के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस…
