गांधी शास्त्री जयंती बीजेपी उदयपुर: प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वदेशी का लिया संकल्प

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 02 अक्टुबर / अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं सादगी, सदाचार, सुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरूष, जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से गुलाब बाग में स्थापित गांधी एवं शास्त्री सर्कल पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर संासद मन्नालाल रावत, महापौर पारस सिंघवी, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने गांधी, शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रावत ने कहा कि स्वदेशी अपना कर देश को आत्मनिर्भर एवं 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि अहिंसा से हर जंग को जीता जा सकता है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने करके दिखाया है। गांधीजी ने भारत को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और नैतिक शक्ति का मार्ग दिखाया जबकि शास्त्री जी ने सादगी, कर्तव्य, अनुषासन , आत्मनिर्भरता और राष्ट्र भक्ति को जीवन में उतारकर दिखाया। सांसद मन्नालाल रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।
मिडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर सिद्धार्थ शर्मा, मांगू सिंह रावत, एस.टी.मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभूलाल गमेती, एस.सी.मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल सालवी, मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी, महामंत्री राकेश जैन, पार्षद एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, पार्षद आकाश बागरेचा, पार्षद राजेंद्र परिहार,पार्षद लोकेश साहू,पार्षद कुंदन चौहान,पार्षद निधि गोधा ,पार्षद वैभव भंडारी, जिला पदाधिकारी भरत पुरबिया, बाबूलाल ओड,गणेश व्यास,सोनिका जैन, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद वैष्णव, अनिल मेहता, संदीप गोयल, नीलम रामेजा, शोभा मेहता,अरविंद भंडारी, गिरिराज सालवी, चौसर माली, विजय गोधा, शीतल गुप्ता, मोहित सालवी, नारायण सिंह चदाना, सुरेश कोडिया, महेंद्र वैष्णव, देवेंद्र सुथार, अनिल कटारिया, पूर्व पार्षद भरत जोशी, योगेश जैन, यशवंत तलेसरा, हरीश चित्तौड़ा, शंकरलाल प्रजापत, ओमप्रकाश माईदासानी, दिलीप मेहता सहित पदाधिकारी,ं कार्यकर्ता एवं आमज ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
संचालन पूर्व पार्षद राकेष जैन ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!