एनएसएस शिविर प्रतापगढ़: राजकीय कन्या महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतापगढ़,2 अक्टूबर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में 2 अक्टूबर को 17 सितंबर से संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर  महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं नई किरण नशा मुक्ति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम ‘नशामुक्ति का संदेश एवं शपथ’ रही।
कार्यक्रम में डॉ. विजयालक्ष्मी बिशा ने छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण, सर्वाइकल कैंसर एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, स्वास्थ्य के प्रति सजगता, सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों को अपनाने पर जोर दिया।
डॉ. घनश्याम दास ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित करती है। उन्होंने छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस प्रभारी अंजू चौधरी ने कहा कि “परहेज नशा करने वाले व्यक्ति से नहीं, बल्कि नशे से होना चाहिए।” उन्होंने ‘दस सखा-सखी’ पहल की जानकारी देते हुए छात्राओं को घर-घर जाकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की शपथ ली।
इस अवसर पर सहायक आचार्य दिनेश पूनिया, महेंद्र सिंह, अल्पना गुप्ता, विकास भाभोर एवं नरेंद्र मेहड़ा उपस्थित रहे। शिविर में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!