Year: 2024

फिट इंडिया के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 25 को

फिट इंडिया के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 25 को

उदयपुर, 23 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार नये मतदाताओं के पंजीकरण व मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार 25 अक्टूबर को फिट इंडिया के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ हेमेन्द्र नागर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के बारे में जानकारी देने को कहा है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन…
Read More
रोटरी क्लब सूर्या ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली त्यौहार

रोटरी क्लब सूर्या ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली त्यौहार

उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या उदयपुर ने आज बड़गांव पंस. के पालखन्दा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दीपावली का त्यौहार सभी बच्चों के साथ मनाया। क्लब ने सभी बच्चों को मिठाईयाँ, नमकीन व बिस्किट वितरित किये,साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में सभी बच्चों ने पटाखों का आनन्द लिया। इस अवसर पर रोटेरियन राजेन्द्र अग्रवाल ने चार टेबल व चार कुर्सी स्कूल को भेंट की। क्लब अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब सचिव रोटेरियन शाहिद हुसैन, रोटेरियन राजेन्द्र अग्रवाल व रोटेरियन जयश्री बेंजामिन उपस्थित थे।
Read More
बॉलीवुड कलाकार कंगना रनौत ने सपरिवार जेएमबी पर लिया कचौरी का स्वाद

बॉलीवुड कलाकार कंगना रनौत ने सपरिवार जेएमबी पर लिया कचौरी का स्वाद

उदयपुर। बॉलीवुड कलाकार आमतौर पर शूटिंग स्थल पर ही खाने एवं नाश्ते का स्वाद लेते है। वे शूटिंग के दौरान ही आम बाजार में निकलते है लेकिन बॉलीवुड कलाकार एवं हिमाचल प्रदेश के मण्डी लोकसभा क्षेत्र की संासद कंगना रनौत ने आज उदयपुर में अपने ड्राईवर से कचौरी खानें की ईच्छा जाहिर की तो ड्राईवर सीधा सुरजपोल स्थित जगदीश मिष्ठान भण्डार यानि जेएमबी मिष्ठान पर ले आया। जेएमबी के प्रोपायटर राकेश बजाज ने बताया कि शहर में 1964 से मिठाई के क्षेत्र में कार्यरत जेएमबी ने शहर एवं राज्य के अन्य शहरों में अपनी एक अलग पहिचान बनायी है। संासद…
Read More
राजस्थान, कर्नाटक, मुम्बई, महाराष्ट्र क्वार्टर फाइनल जीते, सेमीफाइनल आज

राजस्थान, कर्नाटक, मुम्बई, महाराष्ट्र क्वार्टर फाइनल जीते, सेमीफाइनल आज

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर, 23 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेन्टली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में लेकसिटी में चल रही चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिवस क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया बुधवार को संस्थान ग्राउण्ड और फील्ड क्लब में दो-दो क्वार्टर फाइनल मैच हुए। दिव्यांग खिलाड़ियों का जोश और जूनून जबरदस्त देखने को मिला। नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मेजबान राजस्थान बनाम उड़ीसा के मध्य खेला गया। जिसमें राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
Read More
हर्षोल्लास से मना मातुश्री महिला क्लब का त्यौहारी स्नेह मिलन

हर्षोल्लास से मना मातुश्री महिला क्लब का त्यौहारी स्नेह मिलन

उदयपुर 23 अक्टूबर. महिलाओं मे सामाजिक चेतना फैलाने के उद्देश्य से आठ वर्षो से कार्यरत मातुश्री महिला क्लब ने अपना त्यौहारी स्नेह मिलन "आओ सखियों झूमे नाचे" कार्यक्रम के जी गट्टानी फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी की अध्यक्षता मे अोरियेंटल पैलेस की रिवाह हाल मे मनाया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माहेश्वरी परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजु गांधी , विशिष्ठ अतिथि श्रीमती आशा नारायणी व विशेष आमंत्रित मुस्कान क्लब से के के त्रिपाठी, डा. नरेश शर्मा एवं प्रोफेसर विमल शर्मा थे। श्रीमती नीता पारीख की मधुर गणपति स्तुति "गाईये गणपति जगवंदन"- के दौरान मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ…
Read More
गोल्डन वोइस 2024  के म्यूजिक एसोसिएट्स का सम्मान : मुकेश माधवानी

गोल्डन वोइस 2024  के म्यूजिक एसोसिएट्स का सम्मान : मुकेश माधवानी

लेकसिटी के संगीत कलाकारों का लगेगा मेला सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया की एम स्क्वायर प्रोडक्शन और मलंग बीट्स के तत्वावधान 26-27-28 अक्टूबर को होने वाले गोल्डन वोइस 2024 आडीशन के लिए विभिन्न स्कूल और विश्वविद्यालय से आए गुणी म्यूजिक टीचर्स और व्याख्याताओ का सम्मान किया गया। मलंग बीट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर निधि सक्सेना, म्यूजिक कम्पोसर और बालीवुड म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर एकार्थ पुरोहित ने गोल्डन वोइस 2024 की सम्पूर्ण रुपरेखा प्रस्तुत की और सभी से आग्रह किया की स्कूल और कालेज के सिंगिंग टेलेंट इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके अपने कैरियर को परवान चढ़ा सकते हैं। इस प्लेटफार्म के…
Read More
श्रवण से ज्ञान प्राप्त होता है और इसके लिए संतों की शरण एवं सत्संग जरूरी है : आचार्य विजयराज

श्रवण से ज्ञान प्राप्त होता है और इसके लिए संतों की शरण एवं सत्संग जरूरी है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 23 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि जीवन में तीन शब्दों का महत्व है-निर्वाह, निर्माण एवं निर्वाण। व्यावहारिक जीवन में जीवन का निर्वाह करने के लिए अन्न, जल एवं हवा जरूरी है। जीवन का निर्माण करने में संत, ग्रंथ एवं पंथ का अपना महत्व है। संत एवं पंथ के बीच में ग्रंथ शब्द है जिनके आधार पर संत प्रवचन देत हैं एवं प्रभु की त्रिकालिक सत्यमय देशना जन-जन तक पहुंचाते हैं। पंथ कोई बुरा नहीं है, किंतु पंथवाद, सम्प्रदायवाद बुरा है। केवल मैं ही अच्छा व सच्चा…
Read More
विद्यालय में बाल संसद गठन की प्रक्रियाओं से रूबरू हुए शिक्षक

विद्यालय में बाल संसद गठन की प्रक्रियाओं से रूबरू हुए शिक्षक

उदयपुर 23 अक्टूबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,डाइट उदयपुर के तत्वावधान में  संस्थान के कार्यानुभव प्रभाग द्वारा आयोजित बाल संसद क्रियान्वयन एवं प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ जिसमे शिक्षक बाल संसद गठन की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत हुए। डाइट प्राचार्य चंद्रशेखर जोशी के अनुसार प्रभागाध्यक्ष डॉ जगदीश चंद्र कुमावत के निर्देशन में शुरू हुए इस प्रशिक्षण में विद्यालयों में बाल संसद के गठन व विद्यालय कार्यों में उनकी भूमिका, बाल संसद गठन में संस्था प्रधान व शिक्षको की भूमिका तथा बाल संसद के स्वरूप के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी डॉ.जगदीश कुमावत व लक्ष्मण दास वैष्णव…
Read More
शिक्षा का अर्थशास्त्र, शिक्षा और आर्थिक सिद्धांतों के बीच संबंधों का अध्ययन है – प्रो सारंगदेवोत

शिक्षा का अर्थशास्त्र, शिक्षा और आर्थिक सिद्धांतों के बीच संबंधों का अध्ययन है – प्रो सारंगदेवोत

शिक्षा का अर्थशास्त्र' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन सामाजिक विकास में निवेश और बेहतर मानव संसाधन का निर्माण ही शिक्षा का एकमात्र पर्याय - प्रो श्रीवास्तव 2030 तक भारत ज्ञान के माध्यम से बनेगा विश्व गुरू - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 23 अक्टुबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति सचिवालय सभागार में बुधवार को ' शिक्षा का अर्थशास्त्र' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय (नेपा) की प्रो.आरती श्रीवास्तव ने कहा कि सभी विकसित राष्ट्र केवल शिक्षा में निवेश करके ही विकसित हुए हैं, इसका आधार विमान, परमाणु, कंप्यूटर जैसी…
Read More
प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के छात्रों का NIC शिविर में भाग लेने हेतु प्रस्थान

प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के छात्रों का NIC शिविर में भाग लेने हेतु प्रस्थान

उदयपुर, 22 अक्टूबर: प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के छह प्रथम वर्ष के छात्र और छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत हिसार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) में भाग लेने के लिए 22 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान किया। ये विद्यार्थी एनएसएस यूनिट अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह शेखावत के साथ 22 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे ट्रेन से हिसार के लिए रवाना हुए। यह शिविर 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा। शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं: वसुंधा शर्मा अन्नू शर्मा खुशी चौहान रणदीप…
Read More
error: Content is protected !!