हफ्ता मांगने वाले पुलिस की गिरफ्त में
उदयपुर, 22 अक्टूबर : शहर की सवीना थाना पुलिस ने हफ्ता मांगने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामा—भांजा के नाम से होटल चलाने वाले महेन्द्र सिंह पुत्र दुल्हे सिंह भाटी सुखेर ने 18 अक्टूबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया थी कि 14 अक्टूबर की शाम कुछ बदमाशों ने उसके होटल में घुसकर हफ्ता मांगा, नहीं देने पर तोड़फोड़ व मारपीट कर फरार हो गए। हमले के पहले पीड़ित के पास एक अज्ञात वॉट्सएप कॉल भी आया था, जिसमें सामने वाले ने खुद दौसा की जेल में बंद कैदी बताते हुए हफ्ता मांगा था और…
