बाल अधिकार और बाल संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय है-हर्ष रत्नू
उदयपुर रेंज स्तरीय बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उदयपुर, 23 अक्टूबर। सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान के सेंटर फार चाइल्ड प्रोटेक्शन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से उदयपुर रेंज के सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, मानव तस्करी विरोधी इकाइयों के अधिकारियों के लिए रेंज स्तरीय बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 44 बाल कल्याण पुलिस व मानव तस्करी विरोधी इकाइयों के अधिकारियों ने भाग लिया जिसमे 37 बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और 7 मानव तस्करी रोधी इकाई उपस्थित थे जिसमें से भीलवाड़ा से 10, चित्तौड़गढ़ से 9, राजसमंद से 10,…
