नाथद्वारा में निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का आयोजन
राजसमंद। नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, नाथद्वारा और तत्व फार्मा, बैंगलोर के माध्यम से चिकित्सालय परिसर गांधी रोड, नाथद्वारा में निःशुल्क शुगर (मधुमेह), बी.पी. रोग, त्वक एवं वात रोग तथा पंचकर्म सम्बन्धी आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कमल भाटिया व श्री श्री तत्व फार्मा प्रतिनिधि क्रनवीन बंसल एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हरीश गहलोत द्वारा भगवान धन्वन्तरी को दीप प्रज्जवलित करके किया गया। डॉ. दिव्य प्रकाश स्वर्णकार व डॉ. गीतांजली के द्वारा 77 मरीजों की निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श देकर उपचार…
