महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
उदयपुर 05 सितंबर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम धान मंडी स्कूल में सभी शिक्षकों का सम्मान किया। इस विशेष आयोजन में शर्मा ने शिक्षकों को तिरंगा उपरणा ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर, और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पंकज कुमार शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य रिचा रूपल व्यास ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रचलित कर पुष्पांजलि अर्पित कि गयी। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर शर्मा ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और कहा कि शिक्षक समाज…
