विश्व पर्यावरण दिवस बांसवाड़ा में धूमधाम से मना

श्री पीताम्बरा आश्रम में उमड़े पर्यावरण प्रेमियों के समूह, बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

परम्परागत प्रजातियों के पौधे लगाए, प्रकृति व पर्यावरण के लिए प्राण प्रण से जुटने की प्रतिज्ञा ली

बाँसवाड़ा, 5 जून/विश्व पर्यावरण दिवस बुधवार को गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल की ओर से चलाए जा रहे दिव्य हरित उत्सव की श्रृंखला में श्री पीताम्बरा आश्रम परिसर में व्यापक पैमाने पर दिव्य एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत श्री रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने वैदिक ऋचाओं एवं पौराणिक वृक्षार्चन मंत्रों से विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों का पूजन किया और वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। वृक्ष पूजन विधान पं. नरेन्द्र आचार्य एवं पं. राजेश त्रिवेदी(छींछ) तथा पं. विनय गणपतिशंकर भट्ट के आचार्यत्व में हुआ। उपस्थितजनों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पल्लवित करने तथा वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प ग्रहण किया।

इस अवसर पर संत रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता, पर्यावरणविद् एवं मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ल, पं. मधुसूदन व्यास, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य त्रम्बकेश्वर ठाकोर, अनन्त जोशी एवं पं. राजेश त्रिवेदी, पं. नरेन्द्र आचार्य, पं. मनोहर एच. जोशी आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में पेड़ लगाकर वृक्षारोपण श्रृंखला का शुभारंभ किया।

इसके उपरान्त गायत्री मण्डल के पदाधिकारियों, सदस्यों, आश्रम के साधक-साधिकाओं, पर्यावरण प्रेमियों, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों का रोपण किया।

वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत आश्रम परिसर में कन्हैयालाल जोशी, अमृत सनाढ्य, भवानीशंकर दवे, ललित द्विवेदी, पं. सुशील त्रिवेदी, पं. चन्द्रेश व्यास, हेंस व्यास, मुकेश पाठक, पं. अरविन्द पाठक, आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट, महेश व्यास, ओमप्रकाश व्यास, हेमन्त त्रिवेदी, दिलीप अधिकारी, अजय अधिकारी आदि ने पौधे लगाए।

पीताम्बरा शक्ति द्वारा किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री मण्डल की महिला शाखा ‘पीताम्बरा शक्ति’ की साधिकाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया और दो दर्जन से अधिक पेड़ लगाए। इनमें प्रीति गुप्ता, सरोज जोशी, पुष्पा व्यास, मंजुला शुक्ला, प्रगति उपाध्याय, राधा जोशी, शारदा मईड़ा आदि ने पौधों का पूजन किया तथा इसके बाद पोधे लगाए।

स्मृति वृक्षकुंज में पौधारोपण

आश्रम परिसर में स्मृति कुंज दीर्घा में नागेश पुरोहित, अनिमेष पुरोहित एवं जयेश पुरोहित ने अपने पिताश्री जाने-माने खिलाड़ी एवं शिक्षाविद् कृष्णकान्त पुरोहित की स्मृति में 10 पौधे लगाए तथा इनके सुरक्षित पल्लवन एवं विकास का प्रण लिया।

श्री हनुमत्पीठ में दर्शन-पूजन

इससे पूर्व बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत श्री रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने आश्रम के श्री हनुमत्पीठ परिसर में प्रतिष्ठित श्री हनुमानजी के दर्शन व पुष्पार्चन किया तथा पूजा-अर्चना कर सनातन परम्पराओं के संरक्षण-संवर्धन के प्रयासों में आशातीत सफलता की कामना की।

रंगोली बनाकर दिया पर्यावरण चेतना का संदेश

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!