राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विहाना कोठारी ने जीता कांस्य पदक, उदयपुर का बढ़ाया मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की होनहार शतरंज खिलाड़ी विहाना कोठारी ने राजस्थान राज्य स्तरीय अंडर-13 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शीर्ष तीन खिलाड़ियों के समान 6-6 अंक रहे तथा अंतिम रैंकिंग टाई-ब्रेक के आधार पर घोषित की गई।
उदयपुर की अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लोरिशा कोठारी ने 5.5 अंकों के साथ छठा स्थान तथा परिधि लोढ़ा ने 5 अंकों के साथ सातवाँ स्थान प्राप्त कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।
25 एवं 26 जुलाई को चित्तौड़गढ़ में आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय अंडर-13 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय कोच आयुष जैन के कुशल मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। कोच आयुष जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!