शहर की खूबसूरती से हुईं अभिभूत, बोलीं—दृश्यम के अगले सिक्वल की शूटिंग उदयपुर में हो, ऐसी है इच्छा
उदयपुर। सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म दृश्यम फेम अभिनेत्री इशिता दत्ता उदयपुर पहुंचीं। शहर की खूबसूरती से अभिभूत इशिता दत्ता ने कहा कि उनकी इच्छा है कि दृश्यम फिल्म के अगले सिक्वल की शूटिंग उदयपुर में हो।
शहर के सेलिब्रिटी मैनेजर सूर्यप्रकाश सुहालका ने बताया कि इशिता दत्ता ने सुबह श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद दिन में वह उदयपुर के अश्विनी बाजार स्थित मेवाड़ पेंट्स पहुंचीं, जहां उन्होंने शहरवासियों से मुलाकात की। इस दौरान मेवाड़ पेंट्स के प्रोपराइटर इफ्तिखार ने उनका स्वागत किया।
इशिता दत्ता ने अजय देवगन अभिनीत सुपरहिट फिल्म दृश्यम में उनकी बड़ी बेटी का किरदार निभाया था। अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इशिता दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
