दीक्षा वहीं ले जिसके मन में असंयम से संयम की ओर बढ़ने का भाव आयें :कृतार्थप्रभाश्री
उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी ने कहा कि आज का दिन परमात्मा नेमिनाथ का जन्म कल्याणक है। हम तो आने जन्मदिन को जन्मदिन कहते हैं परमात्मा के जन्मदिन को कल्याणक कहते हैं। परमात्मा के कैवल्य ज्ञान दिवस को कैवल्य कल्याणक कहते हैं। परमात्मा को अपने जन्म के बाद मालूम है कि इसके बाद उनका कल्याण होना है। माता के गर्भ में आते हैं तब पहले इंद्र को पता चलता है कि परमात्मा ने जन्म लिया है। दीक्षा, मोक्ष, जन्म, कैवल्य कुछ भी हो कल्याणक इसीलिए कहते हैं। देवलोक में सुख और दुख दोनों होते हैं। परमात्मा सुख…
