जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की जानी प्रगति
चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल ने सोमवार को ग्रामीण विकास सभागार में बजट घोषणा एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने स्वास्थ्य विभाग से शुरू करते हुए एक-एक कर सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, निरोगी राजस्थान, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जिले में प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रदेश भर…
