अध्यक्ष चुनाव में पार्षदों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मावली व फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के निर्वाचित पार्षदों के लिए पुलिस एस्कॉर्ट और मतदान स्थल पर पर्याप्त जाब्ता लगाने की मांग फतहनगर। मावली एवं फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के दौरान निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली ने उपखंड अधिकारी मावली को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू की ओर से दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर वर्तमान चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।…
