गणगौर घाट पर पहली बार 551 साडिय़ों से बनी 3300 मीटर लम्बी चुनरी मां गंगा को अर्पित कर बनाया इतिहास
- गणगौर घाट पर चुनरी मनोरथ 2025 का आयोजन हुआ समापन - कांकरोली से आए उदयपुर द्वारकाधीश भगवान के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली उदयपुर 30 अगस्त। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप एवं गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चूनरी मनोरथ 2025 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को गणगौर घाट पर मां गंगा को एक ही रोल में लिपटी 3300 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की गई। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे लक्ष्मीमाता मंदिर प्रांगण से कांकरोली से पहली बार उदयपुर पधारें द्वारकाधीश भगवान की शोभायात्रा शुरु हुई। जो जगदीश मंदिर…
