कला की संभावनाएं एआई से खत्म नहीं होंगी- चेतन औदिच्य
उदयपुर, 29 सितम्बर। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में यूजीसी एमएम टीटीसी द्वारा देश के विभिन्न भागों से आए कालेज शिक्षकों के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में अतिथि वक्ता के रूप में उदयपुर के कलाकार चेतन औदिच्य ने एआई के युग में समकालीन कला की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संभव है कि एआई की शक्ति मनुष्यता और कला के लिए बड़ा खतरा हो लेकिन उसका चेतना के स्तर को प्राप्त करना असंभव है, ऐसे में कलाकार के लिए कलात्मक संभावनाओं का द्वार सदैव खुला रहेगा। एआई कला संभावनाओं को कभी खत्म नहीं कर सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैकल्टी…
