संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न
उदयपुर, पंचदेवरिया। मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 को संकट मोचन बालाजी मंदिर पंचदेवरिया में नवनिर्मित रजत मुकुट, कुण्डल, कंठला, गदा एवं पावड़ी का भव्य रजत आभूषण श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न हुआ। समिति व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को बड़ा रामद्वारा से शोभायात्रा के रूप में हुआ। डोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और भक्तों की उत्साहभरी भीड़ के साथ आभूषण लेकर श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। मंदिर द्वार पर आरती उतारकर सभी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात पंचामृत अभिषेक कर बालाजी महाराज को रजत आभूषणों से श्रृंगारित किया गया। धन सिंह जी देवड़ा की मंडली द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा…
