महावीर जैन जागृति परिषद् 28 को करेगी उपनगरीय क्षेत्र के सकल जैन समाज के 100 तपस्वियों का अभिनंदन
उदयपुर। हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्र के सकल जैन समाज की प्रतिनिधी संस्था महावीर जैन जागृति परिषद् द्वारा 28 सितम्बर को सेक्टर 3 स्थित श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रांगण में दोपहर 2 बजे तपस्वी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जायेगा। कोर कमेटी प्रमुख हिम्मत लाल वया एवं संयोजक आर.सी. मेहता ने बताया कि इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि हिरण मगरी परिक्षेत्र में इस वर्ष चार्तुमास काल में 8 व अधिक उपवास की तपस्या करने वाले लगभग 100 तपस्वी श्रावक - श्राविकाओं का सम्मान किया जायेगा। आयोजन समिति के सुशील बांठिया व राजेन्द्र डांगा…
