गरबा कार्यक्रमों में फूहडता को लेकर एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का प्रदर्शन, कलेक्टर, एएसपी को दिया ज्ञापन
-अश्लील व फूहड गाने नहीं रोके तो अनशन करेंगे: आकाश बागडी -प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया -जोधपुर की तरह उदयपुर में भी गरबा में आने वाले वाले का आधार चैक हो उदयपुर। गरबा कार्यक्रमों में अश्लील गानों, फूहड़ डांस पर रोक लगाने तथा गरबा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार की जांच की मांग को लेकर श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी के नेतृत्व में बुधवार को फिर से जिला कलेक्टर नमित मेहता व एएसपी उमेश ओझा को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व जिला कलेक्टेट के बाहर संस्कृति की रक्षा कौन करेगा…
