मैं भारत हु मुझ में बसता है भारत : रावत
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रभावी रहा प्रबुद्ध जन संवाद सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम की श्रृंखला में भाजपा शहर जिला, उदयपुर द्वारा आज दिनांक 26 सितंबर 2025 प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग संवाद एवं वरिष्ठ समाजजन का बहूमान का आयोजन पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रखा गया। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक और शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध जनों का स्वागत और आभार व्यक्त किया और बताया की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हो रहे विभिन्न…
