डॉ. नितिन मेनारिया की तृतीय कृति ’’एक सफ़र ऐसा भी’’ (यात्रा वृतांत) पुस्तक का विमोचन
उदयपुर, 27 सितम्बर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, उदयपुर इकाई एवं बाल विनय मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. नितिन मेनारिया की तृतीय कृति ’’एक सफ़र ऐसा भी’’ (यात्रा वृतांत) पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मलय पानेरी ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विवि के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सरोज गर्ग, बसंत सिंह सोलंकी, श्रीमती आशा पाण्डेय ओझा ’आशा’ थे। शंकरलाल मेनारिया का विशिष्ट सानिध्य रहा। पुस्तक की समीक्षा डॉ. बाल गोपाल शर्मा, डॉ. निर्मला शर्मा एवं श्री विजय मारू ने की। मंच संचालन श्रीमती दीपिका…
