कलश यात्रा के साथ सेक्टर 14 में नौ दिवसीय “रामकथा” का शुभारंभ
- सोमेश्वर महादेव मंदिर से कथा प्रांगण तक निकली विशाल कलशयात्रा उदयपुर, 3 अक्टूबर। हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित जे के ब्लॉक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पुष्कर दास महाराज द्वारा संगीतमय नो दिवसीय रामकथा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। सबसे पहले सोमेश्वर महादेव मंदिर, 3 बटा, बावड़ी वाला पार्क में रामायण की पोथी ओर कलश का पूजन विधि विधान से किया गया। बाद में पोथी को भगवान भोलेनाथ के चरणों में रखकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। मार्ग में सभी क्षेत्र वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का आदर पूर्वक सम्मान किया। महिलाओं ने अपने सिर पर…
