शौर्या जैन एशियन यूथ गेम्स में कोच नियुक्त
उदयपुर की बेटी ने बढ़ा रही शहर का मान आबू धाबी हुई रवाना उदयपुर। बहरीन में दिनांक 22 से 31 अक्टूबर को आयोजित तीसरे एशियन यूथ गेम्स में उदयपुर की बेटी शौर्या जैन को भारत की ओर से भाग लेने वाली कैमल राइडिंग टीम का कोच नियुक्त किया गया है। इन खेलों में भारत की ओर से 21 विभिन्न स्पर्धाओं मे 223 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कैमल राइडिंग को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है और भारतीय टीम इसमें भाग ले रही है। इससे पूर्व एशियाई कैमल रेसिंग फेडरेशन द्वारा 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक…
