सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप ने बहाई वृद्धाश्रम में सुरों की सरिता
- अपने जमाने के सदाबहार नगमे सुनकर पुरानी यादें हुई ताजा उदयपुर, 5 नवम्बर। शहर के सुरीले गायकों के उभरते हुए सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से बुधवार को मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम, उदयपुर में पुराने सदाबहार गीतों का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 7 गायकों ने 21 सदाबहार नगमे गाकर सुरों की सरिता बहा दी। सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि वृद्धजनों के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु यह आयोजन किया गया। जिससे वृद्धजनों ने अपने जमाने के सदाबहार नगमे सुनकर पुरानी यादें ताजा हो गई और नव ऊर्जा का संचार हुआ । कार्यक्रम…
