आई.टी. कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 को
उदयपुर, 13 नवम्बर। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 प्रारम्भ किया जा चुका है। उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त राजकीय/ निजी कार्यालयों, संस्थाओं, उपक्रमों में नियुक्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजन एवं अध्ययनरत छात्र छात्राओं का अधिकाधिक परिगणना प्रपत्रों का ऑनलाईन फीडिंग किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में कार्यालयों/संस्थाओं में नियुक्त आई.टी. कार्मिकों के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, नगर निगम, उदयपुर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम 14 से उदयपुर, 13 नवम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्श 2025 के तहत…
