ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने के लिए 2002 की मतदाता सूची का डाटाबेस जारी
-ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरना हुआ और आसान उदयपुर, 19 नवम्बर। उदयपुर जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। वहीं, ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरते समय पिछले एसआईआर-2002 की मतदाता सूची में स्वयं या माता, पिता या दादा-दादी का नाम शामिल होने पर वो ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भर सकता है। ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र में वर्ष 2002 की वोटर कार्ड डिटेल्स जैसे स्वयं, माता पिता या दादा-दादी के पिछले एसआईआर 2002 की सूची के…
